Gaurav Khanna: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया है। इस दौरान गौरव ने बिग बॉस 19 की प्राइज मनी, अपनी पर्सनल लाइफ और शो अनुपमा में वापसी को लेकर भी खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह ‘अनुपमा’ शो में वह वापसी करेंगे या नहीं।
गौरव खन्ना से रोज फैंस मिलने पहुंच रहे घर
व्लॉग में गौरव खन्ना ने बताया कि बिग बॉस जीतने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। पहले लोग उन्हें उनके निभाए किरदारों जैसे अबीर, शरमन, कविन या अनुज कपाड़िया के नाम से बुलाते थे, लेकिन अब फैंस उन्हें उनके असली नाम से पहचानने लगे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में दुबई ट्रिप के दौरान भी लोग उन्हें जीके और गौरव कहकर बुला रहे थे, जो उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। एक्टर ने यह भी बताया कि शो जीतने के बाद उनके घर रोजाना करीब 50 से 60 फैंस उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। कई बार लोग देर रात तक उनसे मिलने का इंतजार करते हैं। हालांकि वह इसे परेशानी नहीं बल्कि अपने लिए गर्व की बात मानते हैं क्योंकि एक कलाकार के लिए दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ी उपलब्धि होता है।
‘अनुपमा’ में वापसी पर क्या बोले गौरव
टीवी शो ‘अनुपमा’ में अपने किरदार अनुज कपाड़िया की वापसी को लेकर गौरव खन्ना ने साफ कहा कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से शो के निर्माता राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर निर्भर करता है। अगर कहानी में उनके किरदार के लिए कोई अच्छा और दिलचस्प ट्रैक होगा तो वह जरूर वापसी करना चाहेंगे, क्योंकि अनुज कपाड़िया उनके सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है।
कैसे शुरू हुई थी गौरव की आकांक्षा की लव स्टोरी
व्लॉग में गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमौला के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जहां वह खुद जाना भी नहीं चाहते थे। लेकिन उसी ऑडिशन ने उनकी जिंदगी बदल दी और वहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। गौरव इसे किस्मत का खेल मानते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.