Water Tank Cooling Tips: गर्मियों के मौसम में सबसे आम परेशानी होती है टंकी का पानी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाना। दोपहर के समय यह समस्या और बढ़ जाती है, जिससे नहाने से लेकर किचन तक के काम मुश्किल हो जाते हैं। हालांकि, कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं फोटो गैलरी के जरिए आसान उपाय।
Image: FREEPIK
टंकी के ढक्कन के अंदर या ऊपर थर्माकोल लगाने से गर्मी को अंदर जाने से रोका जा सकता है। थर्माकोल एक अच्छा इंसुलेटर होता है, जो पानी के तापमान को कम रखने में मदद करता है।
Image: freepik
टंकी के ऊपर गीला कपड़ा, जूट की बोरी या कोई कवर डालने से भी पानी का तापमान कम किया जा सकता है। यह तरीका धूप की सीधी गर्मी को रोकने में मदद करता है।
Image: freepik
अगर आपकी टंकी का रंग काला है तो उसे सफेद रंग से पेंट कर दें। सफेद रंग धूप को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे टंकी का पानी जल्दी गर्म नहीं होता।
Image: freepik
टंकी के ऊपर टीन या प्लास्टिक की छत बनवाकर उसे सीधे सूरज की रोशनी से बचाया जा सकता है। इससे पानी का तापमान काफी हद तक कम रहता है।
Image: freepik
सुबह या शाम के समय टंकी में पानी भरने की कोशिश करें। इससे पानी ज्यादा गर्म नहीं होता और दिनभर इस्तेमाल के लिए बेहतर रहता है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.