गणपति पूजा के लिए अगर आप भी सुंदर बैकड्रॉप की सजावट के लिए आइडिया खोज रहे हैं तो यहां हम आपके लिए बजट फ्रेंडली आइडिया लेकर आए हैं। जिसमें आप डिस्पोजेबल पेपर ग्लास से सस्ते में बैकड्रॉप बना सकते हैं।
डिस्पोजेबल पेपर ग्लास से गणपति पूजा के लिए बैकड्रॉप कैसे सजाएं
1) इस सजावट को करने के लिए आपको जरूरत होगी कुछ डिस्पोजेबल पेपर ग्लास, अलग-अलग वाटर कलर, एक हार्ड बोर्ड, ग्लू और फेरी लाइट
2) इस डेकोरेशन को करने के लिए हार्टबोर्ड पर एक बड़ा सर्कल बनाएं और फिर इस काट लें। आप फुल सर्कल की जगह बड़ा हाफ सर्कल भी बना सकते हैं।
3) अब इस हार्डबोर्ड की कटिंग पर ग्लू डालें और इसे पूरे बोर्ड पर अच्छी तरह से फैला दें। जब ग्लू एक समान फैल जाए तभी दूसरा स्टेप अपनाएं।
4) अब इस बोर्ड पर डिस्पोजेबल पेपर ग्लास को एक लाइन में लगाते हुए रखें। पूरे में ग्लास की लाइन लगाते हुए रख दे। कंफ्यूजन हो तो आप वीडियो को देखें।
5) अब लाइन के मुताबिक या हर ग्लास को अलग-अलग रंगों से भर दें। अब इसे कुछ देर के लिए सूखने दें। ग्लास का रंग अच्छी तरह से सुखाने के लिए इसे हवा में रखें।
6) जब ग्लास का रंग पूरी तरग से सूख जाए तो एक नुकीली चीज का इस्तेमाल करते हुए ग्लास के सेंटर में एक छेद कर दें। ये काम बहुत सावधानी से सफाई के साथ करें।
7) ग्लास में छेद हो जाने के बाद फेरी लाइट को एक-एक ग्लास में डाल दें। अब इस लाइट का कनेक्शन करें और फिर इस गणपति के बैकड्रॉप के तौर पर सजाएं।
8) आप गणपति की मूर्ति के आसपाल लाइट वाले दीए भी रख सकते हैं। इससे डेकोरेशन और भी ज्यादा सुंदर और क्लासी दिखेगी।
नोट-याद रखें कि बैकड्रॉप को मूर्ती से बड़ा रखना है, तभी ये सुंदर दिखेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.