B-Town Celebs Holi 2026 | Image:
Instagram
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मनाई होली
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के लिए खास होली पार्टी रखी थी। इस खास होली सेलिब्रेशन में कई बड़े नाम शामिल हुए।
अभिनेत्री रवीना टंडन का होली सेलिब्रेशन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। एक वीडियो में रवीना सभी को होली की शुभकामनाएं देती दिखाई दीं। उन्होंने कैप्शन में भी होली की बधाइयां दीं।
एक्ट्रैस उर्मिला ने दोस्तों के साथ मनाई होली
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने दोस्तों के साथ होली मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उर्मिला ने पोस्ट के साथ ‘हैप्पी होली’ लिखा। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया।
कटरीना कैफ ने फैंस को दी होली की बधाई
कैटरीना कैफ ने अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए अपनी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इजाबेल कैफ के साथ पूल साइड पर रंगों की मस्ती करती नजर आईं। बता दें कि, कैटरीना की ये मां बनने के बाद पहली होली है।
मनीष मल्होत्रा होली पार्टी में हुए शामिल
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की इस होली पार्टी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा भी शामिल हुए. उन्होंने होली पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि, उन्होंने कई सालों के बाद होली खेली है।
वरुण धवन ने पत्नी संग मनाई होली
वरुण धवन इंस्टाग्राम पर अपनी होली सेलिब्रेशन की खास झलक दिखाई है, जिसमें वरुण को उनकी पत्नी नताशा दलाल उन्हें किस करती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें – Holi Eye Care Tips: आंखों में चला गया है पक्का रंग? घबराएं नहीं, घर पर ही इन आसान तरीकों से पाएं तुरंत आराम
कृति सेनन ने परिवार के साथ खेली होली
कृति सेनन ने भी अपने परिवार के साथ होली खेली। इस बार एक्ट्रेस ने होली अपने जीजा स्टेबिन के साथ खेली। हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी सिंगर स्टेबिन बेन से हुई थी।
रणदीप हुड्डा ने पत्नी संग खेली होली
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और उनके लिए इस बार की होली काफी स्पेशल रही। कपल ने तस्वीरें शेयर कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.