सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफ़ॉर्म के संभावित खतरे के बारे में चेतावनी संदेश भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को अलर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी सऊदी सिविल डिफेंस ने दी है। सऊदी सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “मक्का शहर में संभावित खतरे के बारे में चेतावनी देने के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफ़ॉर्म ने एक अलर्ट जारी किया है,” और साथ ही निवासियों के लिए निर्देश भी दिए। हालांकि, चेतावनी जारी करने के कुछ ही मिनटों बाद विभाग ने एक पोस्ट में कहा कि मक्का शहर, तबुक प्रांत, जेद्दाह गवर्नरेट और यानबू गवर्नरेट के लिए खतरा टल गया है।
चेतावनी में क्या कहा गया है?
- सिविल डिफेंस ने अलर्ट पाने वाले लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और तुरंत किसी सुरक्षित जगह (जैसे किसी इमारत के अंदर या खिड़कियों से दूर किसी अंदरूनी कमरे में) जाने और खतरा टलने तक वहीं रहने की अपील की थी।
- लोगों को यह सलाह भी दी गई थी कि खतरा टलने तक वे अपने घरों या इमारतों से बाहर न निकलें, खुली जगहों, खिड़कियों, कांच, बालकनियों और छतों से दूर रहें और भीड़-भाड़ वाली या खतरनाक जगहों पर जाने से बचें।
- इमारत बाहर मौजूद लोगों को निर्देश दिया गया कि वे पास की किसी इमारत में चले जाएं या किसी मज़बूत रुकावट के पीछे शरण लें।
- सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा कि गाड़ी चलाते समय चेतावनी मिलने पर लोगों को सड़क के किनारे गाड़ी रोक लेनी चाहिए और पुलों व ऊंची इमारतों से दूर रहना चाहिए।
- सिविल डिफेंस ने लोगों को खतरनाक जगहों पर न जाने और वहां तस्वीरें न लेने की सलाह भी दी।
हेल्पलाइन नंबर्स जारी
सऊदी सिविल डिफेंस की गाइडलाइंस के अनुसार, मक्का, मदीना, रियाद और ईस्टर्न प्रोविंस में किसी भी तरह का खतरा दिखने पर लोगों से 911 पर और किंगडम के बाकी हिस्सों में 998 पर संपर्क करने को कहा गया। अधिकारियों ने लोगों से यह भी अपील की कि वे सरकारी चैनलों से जारी निर्देशों का पालन करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.