फ्रांस और इंग्लैंड का फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया है। अब ये दोनों टीमें तीसरे स्थान के लिए एक-दूसरे से मैच खेलेंगी। दोनों ही टीमों का कहना है कि वे यह मैच नहीं खेलना चाहती थीं, क्योंकि उनका लक्ष्य सिर्फ फाइनल जीतना था। लेकिन अब उनके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सम्मान के साथ टूर्नामेंट खत्म करने का आखिरी मौका है। सेमीफाइनल में फ्रांस को स्पेन के हाथों 2-0 जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल की हार के बाद अब दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी।
फ्रांस और इंग्लैंड का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
फ्रांस और इंग्लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत दिखती है। दोनों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 15 मैच जीते हैं और फ्रांस ने सिर्फ 10 मैच जीते हैं। बाकी बचे 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। फ्रांस के कोच डिडिए डेशां का यह आखिरी मैच होगा, इसलिए एम्बापे की टीम इस मैच को जीतकर उन्हें एक शानदार फेयरवेल देना चाहेगी।
कितने बजे शुरू होगा फ्रांस और इंग्लैंड का मुकाबला?
यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शनिवार की देर रात 2:30 बजे शुरू होगा। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें एक बहुत ही टक्कर का और मजेदार मैच देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। फ्रांस की टीम में जहां किलियन एम्बापे और उस्मान डेंबेले जैसे गोल करने वाले स्टार प्लेयर्स हैं, तो वहीं इंग्लैंड के पास जूड बेलिंघम और हैरी केन जैसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं।
गोल्डन बूट की रेस में मेसी से आगे निकल पाएंगे एम्बाप्पे?
फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे इस समय 8 गोल करके अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के साथ गोल्डन बूट की रेस में बराबरी पर हैं। हालांकि, मेस्सी ने गोल करने में दूसरों की मदद (4 असिस्ट) ज्यादा की है, इसलिए वह अभी आगे चल रहे हैं। इस मैच में एम्बाप्पे की कोशिश मेस्सी को पछाड़कर गोल्डन बूट अपने नाम करने की होगी। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के हैरी केन और जूड बेलिंगहम भी 6-6 गोल करके इस रेस में बने हुए हैं। अब देखना ये होगा कि फाइनल के बाद इस बार गोल्डन बूट जीतने में कामयाब होता है।
यह भी पढ़ें
फीफा वर्ल्ड फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं लियोनेल मेसी, तोड़ सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड
फीफा विश्व कप फाइनल से पहले मेसी ने भरी हुंकार, कहा – हम अपना सब कुछ झोंकने के लिए हैं तैयार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.