पहली बार विदेश जाने वाले कई लोग जरूर से ज्यादा सामान पैक कर लेते हैं. उन्हें लगातार उन्हें लगता है कि हर कंडीशन के लिए तैयारी जरूरी है, इसलिए वह एक्स्ट्रा कपड़े और सामान बैग में रख लेते हैं. लेकिन इससे लगेज भारी हो सकता है और कई बार एक्स्ट्रा बैगेज फीस भी देना पड़ सकता है. इसके अलावा ज्यादा सामान होने से यात्रा के दौरान इधर-उधर घूमना भी मुश्किल हो जाता है. ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार ओवर पैकिंग की वजह से लास्ट मिनट में जल्दबाजी में समान जोड़ना, एक ही चीज के दो-दो समान रखना और गलत डिसीजन लेने जैसी समस्याएं सामने आ सकती है.
जरूरी चीज भूल जाना
जहां कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सामान रख लेते हैं, वहीं कई बार यात्री कुछ जरूरी चीजें भूल भी जाते हैं. खासकर चार्जर, एडेप्टर या टॉयलेटरी जैसी बेसिक चीजे अक्सर छूट जाती है. वही कई देशों में यह सामान महंगे मिल सकते हैं या फिर आपका डिवाइस के हिसाब से नहीं मिलते हैं जिसकी वजह से फिर परेशानी हो सकती है.
गलत तरीके से ट्रैवल प्लानिंग करना
पहली बार विदेश यात्रा करने वाले लोग कई बार अपने शेड्यूल को बहुत ज्यादा भर देते हैं. वह मान लेते हैं कि एक जगह से दूसरी जगह जाना आसान और जल्दी होगा, जबकि असल में ऐसा हमेशा नहीं होता है. विदेश में पब्लिक प्लेस की जानकारी न होना, लंबी कतारे लगाना या दूसरी वजह से देरी होने से प्लान में चेंज हो सकता है. इससे घूमने की जल्दबाजी और कुछ जगह का छूट जाना पूरे ट्रिप के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है.
तैयारी में असंतुलन
ट्रैवल एक्सपर्ट के अनुसार नई यात्री अक्सर फ्लाइट और होटल की बुकिंग पर तो काफी समय लगाते हैं, लेकिन यात्रा की सही गति को समझने में चूक जाते हैं. वह यह नहीं सोचते कि एक दिन में कितना घूमना संभव है, कब आराम जरूरी होगा और लगातार यात्रा करने में थकान कितनी जल्दी बढ़ सकती है. ऐसी कंडीशन में लोग अपने शेड्यूल को इतना बिजी बना लेते हैं कि आराम या अचानक किसी नई जगह को देखने के लिए समय ही नहीं बचता. इससे ट्रिप एंजॉयमेंट के बजाया थकानभरा एक्सपीरियंस बन सकती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.