म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले उसके टाइप, रिस्क और रिटर्न को समझना जरूरी है. इक्विटी और डेट फंड का फर्क, NAV का मतलब और पैसे निकालने के नियम जानने से निवेशक बेहतर फैसला ले सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि बाजार के उतार-चढ़ाव के बजाय लॉन्ग टर्म के लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए.
निवेश से पहले समझ लें Mutual Fund की ABCD
1. इक्विटी और डेट फंड क्या होते हैं
म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से 2 तरह के होते हैं- इक्विटी फंड और डेट फंड. इक्विटी फंड शेयर बाजार में निवेश करते हैं और लॉन्ग टर्म में ज्यादा रिटर्न देने की संभावना रखते हैं. डेट फंड बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं, इसलिए इनमें रिस्क कम और रिटर्न अपेक्षाकृत स्टेबल होता है. इक्विटी फंड को भी लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप और मल्टी कैप जैसे कई कैटेगरी में बांटा जाता है. वहीं डेट फंड में कॉरपोरेट बॉन्ड, गिल्ट, लिक्विड और क्रेडिट रिस्क जैसी कैटेगरी होती हैं.
2. क्या इक्विटी और डेट दोनों जरूरी हैं
एक्सपर्ट अक्सर सलाह देते हैं कि पोर्टफोलियो में इक्विटी और डेट दोनों का बैलेंस होना चाहिए. अगर आपका लक्ष्य लंबी अवधि में पैसा बढ़ाना है तो इक्विटी फंड बेहतर हो सकते हैं. वहीं अगर आप सुरक्षित निवेश और नियमित आय चाहते हैं तो डेट फंड उपयोगी हो सकते हैं.
3. क्या कभी भी पैसा निकाल सकते हैं
ज्यादातर म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड होते हैं, जिनमें निवेशक कभी भी पैसा लगा या निकाल सकते हैं. हालांकि कई फंड में जल्दी पैसा निकालने पर करीब 1% तक एग्जिट लोड देना पड़ सकता है. कुछ फंड क्लोज-एंडेड होते हैं, जिनकी तय अवधि होती है. हालांकि इन्हें स्टॉक एक्सचेंज पर बेचकर पहले भी निकला जा सकता है.
4. NAV क्या होता है
NAV यानी नेट एसेट वैल्यू म्यूचुअल फंड की एक यूनिट की कीमत होती है. यह हर कारोबारी दिन के बाद घोषित की जाती है. इसे फंड की कुल संपत्ति से खर्च घटाकर और कुल यूनिट से भाग देकर निकाला जाता है. इसी कीमत पर निवेशक फंड खरीदते या बेचते हैं.
5. NAV ऊपर-नीचे हो तो क्या करें
म्यूचुअल फंड की NAV रोज बदलती है क्योंकि यह बाजार के उतार-चढ़ाव से जुड़ी होती है. इक्विटी फंड में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है. डेट फंड में बदलाव अपेक्षाकृत कम होता है. एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशकों को रोज-रोज NAV देखने के बजाय लंबे समय के लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.