Image: Freepik
Image: Freepik
ठंडी चीजें न लें: बिरयानी खाने के बाद आइसक्रीम या ठंडा पीना सही नहीं है। गर्म और भारी खाने के बाद ठंडी चीजें पाचन को धीमा कर देती हैं। इससे पेट भारी और सुस्ती महसूस हो सकती है।
Image: Freepik
फल खाने में करें थोड़ा गैप: भले ही फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन नॉनवेज खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस बन सकती है। कम से कम 1-2 घंटे का अंतर रखें।
Image: AI
चाय या कॉफी तुरंत न पिएं: बिरयानी के बाद तुरंत चाय या कॉफी पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। पाचन पर भी असर पड़ता है।
Image: Freepik
भारी मिठाइयों से दूरी रखें: बिरयानी खुद ही एक भारी भोजन है, इसके बाद भारी मिठाई खाने से कैलोरी ज्यादा हो जाती है। पेट में भारीपन और अपच हो सकता है।
Image: Freepik
बिरयानी खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पिएं। इसके अलावा थोड़ा टहल लें ताकि पाचन अच्छा रहे। 1-2 घंटे बाद ही कुछ और खाएं।
Image: Freepik
नॉनवेज बिरयानी का मजा तभी सही है जब आप उसे सही तरीके से खाएं। खाने के बाद कुछ गलत चीजें लेने से स्वाद का मजा तो खराब होता ही है, साथ ही सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
Image: Freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.