Flipkart जल्द ही भारत में अपनी Food Delivery Service शुरू करने वाला है। ऐसा कर के कंपनी Swiggy और Zomato को टक्कर देने की तैयारी में है। जानें कब लॉन्च हो सकती नई सर्विस, किन शहरों में शुरुआत होगी।
Flipkart क्यों उतर रहा है Food Delivery बिजनेस में
भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बाजार लगातार बढ़ रहा है। हर दिन लाखों लोग मोबाइल ऐप के जरिए घर, ऑफिस या कॉलेज में खाना ऑर्डर करते हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Flipkart भी इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। कंपनी के पास पहले से करोड़ों रजिस्टर्ड ग्राहक, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम मौजूद है। ऐसे में फूड डिलीवरी बिजनेस में कदम रखना उसके लिए एक अच्छा फैसला माना जा रहा है।
Swiggy और Zomato को मिलेगी ताक्कत
अगर Flipkart अपनी नई सर्विस लॉन्च करता है, तो बाजार में कम्पटीशन और बढ़ सकता है। संभावना है कि कंपनी शुरुआती दौर में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम डिलीवरी चार्ज, डिस्काउंट, कैशबैक और खास ऑफर पेश करे। इससे ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं और कंपनियों के बीच बेहतर ऑफर देने की होड़ भी बढ़ सकती है।
इन शहरों में पहले शुरू हो सकती है फ्लिपकार्ट की सर्विस
कंपनी ने फिलहाल शहरों की लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि शुरुआत दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से हो सकती है। बाद में इस सेवा को अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.