Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17 Pro पर कुल 17,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और नई कीमत के साथ यह Apple फोन खरीदने का बेहतरीन मौका हो सकता है।
iPhone 17 Pro की कीमत कितनी होगी?
iPhone 17 Pro की लॉन्च के वक्त कीमत करीब 1,34,900 रुपये थी, लेकिन Freedom Sale में इसे 1,26,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी बिना किसी बैंक ऑफर के ही ग्राहकों को 8,000 रुपये की सीधी छूट मिलेगी।
इसके अलावा, SBI Credit Card और Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस घटकर 1,21,900 रुपये रह जाएगी।
आपको ऐसे मिलेगा ₹17,000 तक का फायदा
Flipkart के मुताबिक, बैंक डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिलेगा। यह कैशबैक लगभग 4,000 रुपये तक का हो सकता है। अगर फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और कैशबैक को जोड़ दिया जाए, तो कुल बचत करीब 17,000 रुपये तक पहुंच जाती है। हालांकि, फाइनल बचत इस्तेमाल किए गए कार्ड और एलिजिबिलिटी पर निर्भर करेगी।
iPhone 17 Pro Max पर भी शानदार ऑफर
सिर्फ iPhone 17 Pro ही नहीं, बल्कि iPhone 17 Pro Max पर भी इसी तरह के ऑफर्स मिलेंगे। इस फोन की लॉन्च के वक्त कीमत 1,49,900 रुपये थी, जबकि सेल में इसकी शुरुआती कीमत 1,41,900 रुपये होगी। बैंक ऑफर और कैशबैक दोनों के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस करीब 1,32,900 रुपये तक पहुंच सकती है।
दूसरे iPhone मॉडल्स पर भी मिल रही है छूट
Flipkart ने कुछ अन्य iPhone मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स की भी जानकारी दी है। iPhone 15 को प्रभावी तौर पर इसे 55,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि iPhone 16 Plus का इफेक्टिव प्राइस 75,900 रुपये के करीब होगा।
फिलहाल कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 16 और iPhone 13 के सभी ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि सेल शुरू होने से पहले इन स्मार्टफोन्स की कीमतों और ऑफर्स की भी घोषणा की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.