पहली डेट पर क्या करें?
तैयार होकर जाएं और समय पर पहुंचें
पहली डेट के लिए आपका अच्छे से तैयार होना जरूरी है, क्योंकि यह दिखाता है कि आप इस मुलाकात को लेकर गंभीर हैं। साथ ही, समय का खास ख्याल रखें। समय पर पहुंचना आपकी जिम्मेदारी और सामने वाले के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है।
अच्छे से बात करें और माहौल को हल्का रखें
बातचीत के दौरान शालीनता बनाए रखें। भारी-भरकम या गंभीर विषयों के बजाय हल्की-फुल्की बातें करें ताकि आप दोनों सहज महसूस कर सकें। हंसी-मजाक और मुस्कुराकर बात करने से माहौल खुशनुमा बना रहता है।
जैसे हैं वैसे ही रहें, दिखावा न करें
किसी को प्रभावित करने के लिए बनावटी व्यवहार न करें। आप असलियत में जो हैं, वही बने रहें। आपकी सादगी और सच्चाई ही सामने वाले का दिल जीत सकती है, क्योंकि बनावटीपन ज्यादा समय तक नहीं टिकता।
डेट के बाद मैसेज जरूर करें
मुलाकात खत्म होने के बाद एक छोटा सा मैसेज करना अच्छा रहता है। उन्हें बताएं कि आपको उनके साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह एक अच्छी शिष्टाचार की निशानी है और आगे की बातचीत का रास्ता खोलता है।
इसे भी पढ़ें: Office Crush ने बढ़ाई टेंशन? जानें बिना Drama के कैसे संभालें ये Awkward Situation
पहली डेट पर क्या न करें?
केवल अपने बारे में बात न करें
अक्सर लोग अपनी तारीफ करने या अपनी कहानियां सुनाने में इतने खो जाते हैं कि सामने वाले को बोलने का मौका ही नहीं देते। इससे आप स्वार्थी नजर आ सकते हैं। इसलिए सामने वाले की बातों को भी ध्यान से सुनें, उनसे सवाल पूछें और बातचीत को दोनों तरफ से जारी रखें।
एक्स के बारे में चर्चा करने से बचें
पहली ही डेट पर अपने पुराने रिश्तों या ब्रेकअप की बातें करना सबसे बड़ी गलती है। इससे ऐसा लगता है कि आप अभी भी अतीत में फंसे हुए हैं। पहली डेट को केवल एक-दूसरे को जानने और वर्तमान पल का आनंद लेने के लिए रखें।
फोन में खोए रहना बेवकूफी होगी
डेट के दौरान बार-बार फोन देखना या मैसेज करना सामने वाले का अपमान करने जैसा है। इससे यह संदेश जाता है कि आपकी उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए फोन को साइलेंट पर रखें और अपना पूरा ध्यान अपने पार्टनर पर दें।
दिखावा या झूठ बोलना सही नहीं
अपनी इमेज को बड़ा दिखाने के लिए अपनी सैलरी, पद या लाइफस्टाइल के बारे में गलत जानकारी न दें। झूठ पर आधारित रिश्ते की शुरुआत कभी अच्छी नहीं होती। जब सच सामने आता है, तो भरोसा टूट जाता है। इसलिए ईमानदार रहें।
दूसरों के प्रति बुरा व्यवहार से इंप्रेशन होगा खराब
आप अपने पार्टनर के साथ कितने भी विनम्र हों, लेकिन अगर आप वेटर या स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हैं, तो आपका नकारात्मक पक्ष सामने आ जाता है। यह आपके अहंकार को दर्शाता है। सबके साथ सम्मान से पेश आएं, क्योंकि आपका व्यवहार ही आपकी असल पहचान है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.