किसी भी समस्या के प्रति किसी व्यक्ति का व्यवहार कैसा है, इसको मनोविज्ञान की भाषा में ‘लोकस ऑफ कंट्रोल’ बोलते हैं। अगर हर मुश्किल के लिए कोई व्यक्ति खुद को जिम्मेदार मानते हुए उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करता है। तो इसको इंटरनल लोकस ऑफ कंट्रोल कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ जब कोई अपनी हर एक समस्या के लिए बाहरी वजहों को दोषी मानता है, तो इसको एक्सटर्नल लोकस ऑफ कंट्रोल कहा जाता है।
इमोशनल मैनेजमेंट
बता दें कि इंटरनल एलओसी वाले लोगों को खुद पर इस बात का यकीन रहता है कि वह अपने व्यवहार और इच्छाओं को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके ठीक उलट एक्सटर्नल एलओसी वाले लोग यह मानते हैं कि उनकी जिंदगी को बाहरी लोग कंट्रोल करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Monsoon के मौसम में तेजी से बढ़ रहा Viral Fever; जानिए Symptoms और बचाव के असरदार तरीके
लोकस ऑफ कंट्रोल उस मनोदशा की जांच करता है, जिसके तहत लोग यह यकीन करते हैं कि उनकी सेहत और अन्य किसी हालात पर आंतरिक या बाहरी वजहों का किस सीमा तक कंट्रोल है। लेकिन यह उनके दिमाग के काम करने के तरीके का अध्ययन है।
एक्सटर्नल एलओसी
इन लोगों के मन में ऐसी धारणा बनी रहती है कि उनके जीवन की स्थितियां किसी के भाग्य या फिर किस्मत के कंट्रोल में हैं।
इंटरनल एलओसी
इन लोगों का मानना होता है कि उनका जीवन जैसा भी है, वह उनके अपने कामों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
ये लोग मानते हैं कि उनका जीवन जैसा भी है, वह उनके अपने कार्यों का ही प्रत्यक्ष परिणाम है।
उदाहरण के तौर पर जो लोग वेट कम करने के लिए दवाओं की मदद लेना चाहते हैं। वह वेट लॉस में उतना सफल नहीं होते हैं। जबकि संतुलित खानपान और रोजाना की एक्सरसाइज अपनाने वाले लोग आसानी से अपना वेट कंट्रोल कर लेते हैं।
इस लिहाज से अपनी मनोदशा को समझते हुए खुद को इमोशनल मैनेजमेंट करना ज्यादा पॉजिटिव और सही कोशिश है। इसके उलट एक्सटर्नल एलओसी वाले लोगों में पेशेंस की खासी कमी होती है। फिर भी कई बार समस्या के हिसाब से संतुलित ढंग से उसके समाधान के लिए दोनों तरीकों को अपनाते हुए इमोशनल मैनेजमेंट की जरूरत होती है।
छोटी शुरुआत जरूरी
बदलते वक्त की जरूरतों के हिसाब से लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे रोजमर्रा के छोटे-छोटे फैसले दूसरों से पूछे बिना खुद लें। लोकस ऑफ कंट्रोल आपके बारे में काफी कुछ कहता है। अगर आप इसको मैनेज करना सीख गए तो हर समस्या का हल खोजना आसान हो जाएगा।
आपकी खुशियों का पासवर्ड
आत्मसम्मान
दूसरों के सामने ऐसा कोई भी काम न करें, जो दूसरों के सामने तो आपकी छवि को बेहतर बनाए, लेकिन आपको वह काम नापसंद हो।
संतुलन है जरूरी
सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। दोनों की स्थितियों में संयमित रहना जरूरी होता है। सफलता के बाद अति-उत्साहित और नाकामी से मिलने वाली निराशा की वजह से अक्सर लोग गलतियां करते हैं। इसलिए दोनों ही स्थितियों में शांत रहना जरूरी है।
बातचीत करना जरूरी
अगर आपका मन कभी तनावग्रस्त हो और आप किसी समस्या का समाधान नहीं खोज पा रहे हैं। तो परिवार के सदस्यों या किसी अपने करीबी दोस्त से बात करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.