असम के नागांव जिले में मंगलवार को एक CRPF अफसर ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद सीआरपीएफ अफसर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।
सुबह 7 बजे की है घटना
मामले की अधिक जानकारी देते हुए नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (HQ) परिमिता सरकार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कटिमारी में 34 बटालियन कैंप में हुई है। जब मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात ASI/GD बल्लानी प्रेमाबारम ने अपने साथियों पर गोली चला दी।
CRPF के ASI ने खुद को भी मारी गोली
DSP ने बताया कि बाद में ASI ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो जवान, HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल और SI/GD रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच के दिए गए आदेश
परिमिता सरकार ने बताया कि घटना में एक अन्य CRPF जवान ASI/Mane गोविंद श्रीपुल घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि CRPF और पुलिस के सीनियर अफसर कैंप पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
आखिर किन कारणों से चलाई गोली, वजह नहीं हुई साफ
मृतक सीआरपीएफ के एएसआई बल्लानी प्रेमाबारम ने किन वजहों से अपने साथियों पर गोली चलाई। इसकी वजह सामने नहीं आई है। गोली चलाने वाले जवान ने खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने एकदम से फायरिंग करना शुरू कर दिया। सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस की टीम इन सब एंगल पर जांच में जुटी है।
CRPF कैंप में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाकी सीआरपीएफ जवान भी अलर्ट मोड पर हैं। मंगलवार सुबह हुई इस घटना को लेकर हर कोई हतप्रभ है। सीआरपीएफ के अधिकारी भी इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। मामले की जांच भी की जा रही है।
(इनपुट में PTI)
ये भी पढ़ें:
असम में बाढ़ से 80 मौतें, प्रभावित जिलों में 6 महीने तक लोन चुकाने की छूट, 2.12 लाख लोग प्रभावित
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.