भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे। वह चोटिल होने के कारण आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। बुमराह ने पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेला था।
क्या बुमराह से आगे सोचेगा बोर्ड?
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को टेस्ट में बुमराह से आगे सोचना शुरू कर देना चाहिए और युवा तेज गेंदबाजों का एक ऐसा पूल बनाने पर ध्यान दे ताकि किसी सीरीज से पहले परेशानी न हो। टेस्ट क्रिकेट अभी भी एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें स्पेशलिस्ट की जरूरत होती है। चाहे भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचे या नहीं, फोकस मौजूदा चक्र के टेस्ट मैचों में अच्छे प्रदर्शन पर होना चाहिए। इससे अगले चक्र में कॉन्फिडेंस हासिल करने में मदद मिल सकती है। मौजूदा भारतीय पेस यूनिट की बात करें तो बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज अहम गेंदबाज हैं।
क्या BCCI आजमाएगा ये ऑप्शन?
सीनियर मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। सिलेक्टर मार्च 2025 के बाद से शमी को लगाकर नजरअंदाज कर कर रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई के क्या अन्य ऑप्शन आजमाने के लिए तैयार है? टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ”अगर हमें न्यूजीलैंड दौरे पर पता चल जाता है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने का हमारे चांस नहीं है तो तो हमें तुषार देशपांडे, गुरजपनीत सिंह और नचिकेत भूटे जैसे तेज गेंदबाजों को ज्यादा मौके देने शुरू कर देने चाहिए। ये गेंदबाज कुछ पेस जनरेट कर सकते हैं। जब तक आप उन्हें आजमाएंगे नहीं तो आपको कभी पता नहीं चलेगा कि वे टॉप लेवल पर कैसे रिस्पॉन्स देंगे।”
25 ओवर फेंक सकता है ये पेसर
वहीं, राजस्थान के लंबे समय से कोच रहे अंशु जैन ने बताया, ”अशोक शर्मा भी हैं। उन्होंने सफेद गेंद से अपनी काबिलियत साबित की है। वह इंडिया डेब्यू (जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के दौरान) कर चुके हैं। वह लाल गेंद से लगातार तेज स्पीड से एक दिन में 25 ओवर भी फेंक सकते हैं। वह काफी फिट भी हैं।” जैन ने आगे कहा, ”हां, कुछ युवा पेसरों का झुकाव व्हाइट-बॉल क्रिकेट की ओर है क्योंकि उन्हें वहां जल्दी पैसा मिल जाता है। आप आईपीएल को ही देख लीजिए। हालांकि, हमें ऐसे तेज गेंदबाज भी मिलते हैं जो सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी बनने के लिए काफी उत्सुक होते हैं। इस साल बीसीसीआई के इमर्जिंग कैंप के दौरान भी हमने उनमें से कई को रेड-बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते देखा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.