दुनिया में इस वक्त फीफा वर्ल्ड कप की धूम है. 11 जून से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट पहली बार 48 टीमों के बीच खेला जा रहा है जिसे रिकॉर्ड करने के लिए दुनिया भर के महंगे कैमरे और नई ताजा तकनीक मैदान पर तैनात है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने दर्शकों की उत्सुक्ता बढ़ा दी है, जहां एक शख्स ने अपने 76 साल पुराने यानी 1950 के दशक के कैमरे से फीफा विश्वकप 2026 की तस्वीरें ली जिन्हें देखकर पूरा इंटरनेट सन्न रह गया.
1950 के दशक के कैमरे से लीं FIFA 2026 की तस्वीरें
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फीफा वर्ल्डकप 2026 के एक मैच का दृश्य दिखाया गया है. हर ओर चमक धमक और रंगीन नजारे हैं और खिलाड़ियों को महंगे और उच्च तकनीक वाले कैमरे रिकॉर्ड कर रहे हैं. तभी दर्शक दीर्घा में से एक दर्शक अपने पास से 1950 के दशक का कैमरा निकालता है और फीफा वर्ल्ड कप के इस मैच की तस्वीरें खींचने लगता है. जैसे ही कैमरे से तस्वीरों की झलक बाहर आती है लोग हैरान रह जाते हैं.
तस्वीरों ने याद दिलाया 76 साल पुराना दौर
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर लोगों को पुराने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी याद आ रहे हैं. तस्वीरें बिल्कुल साफ हैं और उनमें इतिहास का रंग चढ़ा है जिसे देखकर लोग ये महसूस कर रहे हैं कि वो 2026 में नहीं बल्कि 1950 में पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि इस बार फीफा वर्ल्डकप का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में किया जा रहा है. फाइनल 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा. पिछला फीफा वर्ल्डकप अर्जेटीना ने फ्रांस को हराकर जीता था.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
यूजर्स भी हुए तस्वीरों के फैन
वीडियो को pubity नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मुझे एक कैमरा दे दीजिए, मुझे भी पुरानी चीजों का शौक है. एक और यूजर ने लिखा…कितनी प्यारी तस्वीरे हैं मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…फीफा को इस अंदाज में भी देखा जा सकता था मुझे नहीं मालूम था.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.