कैसे काम करेगा यह ई-पोर्टल (EPFO e-Portal)
लोकसभा में सांसद वीके श्रीकंदन ने सरकार से पूछा कि क्या सरकार कोई ऐसा पोर्टल लॉन्च करने वाली है जो पुराने ईपीएफ अकाउंट को नए चालू यूएएन से लिंक कर सके या फिर सेटलमेंट कर दे। इसी सवाल के जवाब में मंत्री ने सदन में बताया कि ईपीएफओ ने एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म बना लिया है। मंत्री के अनुसार सदस्य आधार के जरिए अथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जैसे ही पुराने पीएफ अकाउंट का एक्सेस मिलता है वैसे ही या एक्टिव यूएएन में पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा या फिर सेटलमेंट के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।
सरकार का मानना है कि इस डिजिटल प्रोसेस के जरिए सदस्य आसानी से अपने पुराने पीएफ अकाउंट को एक्सेस कर पाएंगे। साथ ही उसे एक्टिव अकाउंट में ट्रांसफर भी कर लेंगे। यह प्रक्रिया बिना कहीं गए घर बैठे की जा सकेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.