गौरतलब है कि इवान टोनी पिछले कुछ समय से सऊदी प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है। वहीं जॉन स्टोन्स भी चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के साथ अब आक्रमण में ओली वॉटकिंस और इवान टोनी को भी शामिल किया गया है।
मौजूद जानकारी के अनुसार टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड, फिल फोडेन और कोल पामर जैसे स्टार खिलाड़ियों को इस बार जगह नहीं मिली हैं। इसके अलावा हैरी मैग्वायर, ल्यूक शॉ, एडम व्हार्टन और मॉर्गन गिब्स-व्हाइट भी टीम से बाहर हैं।
बताया जा रहा है कि हैरी मैग्वायर अपने चयन न होने से काफी निराश हैं। उन्होंने सामाजिक माध्यम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस फैसले से बेहद दुखी और हैरान हैं। दूसरी तरफ फिल फोडेन और कोल पामर का हालिया क्लब प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसकी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर रखने का फैसला किया।
इंग्लैंड की टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। जेड स्पेंस, नोनी मडुएके और एबेरेची एज़े को पहली बार बड़े टूर्नामेंट के लिए चुना गया हैं। वहीं जूड बेलिंघम, डेक्लन राइस और कोबी मैनू जैसे खिलाड़ी मध्य पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि इंग्लैंड को विश्व कप 2026 में ग्रुप एल में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला क्रोएशिया, घाना और पनामा से होगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इस बार संतुलित संयोजन के साथ इंग्लैंड खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभरेगी।
थॉमस टुखेल ने टीम चयन के बाद कहा कि पिछले कुछ दिनों में खिलाड़ियों को लेकर काफी मुश्किल फैसले लेने पड़े। उन्होंने कहा कि टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के माहौल को मजबूत बनाए रखा है।
इंग्लैंड की विश्व कप 2026 टीम में जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड, रीस जेम्स, एज़री कॉन्सा, जारेल क्वांसा, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, डैन बर्न, निको ओ’रेली, जेड स्पेंस, टीनो लिवरामेंटो, डेक्लन राइस, इलियट एंडरसन, कोबी मैनू, जॉर्डन हेंडरसन, मॉर्गन रोजर्स, जूड बेलिंघम, एबेरेची एज़े, हैरी केन, इवान टोनी, ओली वॉटकिंस, बुकेयो साका, मार्कस रैशफोर्ड, एंथनी गॉर्डन और नोनी मडुएके शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.