Dhurandhar: Raw & Undekha: ‘धुरंधर’ का नया वर्जन ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। हालांकि फिल्म के इस नए कट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, लेकिन रिलीज के बाद कई लोग निराश नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए वर्जन में सिर्फ पहले म्यूट किए गए कुछ गाली वाले डायलॉग्स को रखा गया है, जबकि फिल्म में कोई नया सीन या अतिरिक्त एक्शन देखने को नहीं मिला है। इसे फिल्म के फैंस और रणवीर सिंह को चाहने वाले लोग निराश हो रहे हैं।
फिल्म के टाइटल और प्रमोशन को देखकर दर्शकों को उम्मीद थी कि इस नए वर्जन में कुछ अनदेखे सीन, ज्यादा हिंसा या एक्स्ट्रा कंटेंट देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ‘धुरंधर’ का अनकट ‘रॉ और अनदेखा’ का रनटाइम भी ओरिजिनल फिल्म जितना ही 3 घंटे 25 मिनट रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सिर्फ वही बदलाव नजर आया कि पहले जिन गालियों को म्यूट या हटाया गया था, उन्हें अब बिना कट के दिखाया गया है। यहां तक कि सबटाइटल्स में भी उन शब्दों का सीधा अंग्रेजी ट्रांसलेशन दिया गया है। इसके अलावा फिल्म में कोई नया सीन या अलग कंटेंट शामिल नहीं किया गया।
साइड बाय साइड चेक करने पर भी नहीं मिला फर्क
रिपोर्ट में बताया गया कि ओरिजिनल और नए वर्जन को साथ में चलाकर भी चेक किया गया, लेकिन दोनों फिल्मों में किसी बड़े बदलाव का फर्क नजर नहीं आया। ऐसे में दर्शकों को लगा कि ‘रॉ एंड अनदेखा’ नाम के हिसाब से फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। हालांकि, एक ही फिल्म को दो अलग टाइटल्स के साथ प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना एक अलग रणनीति जरूर मानी जा रही है। लेकिन कंटेंट के स्तर पर यह नया वर्जन ज्यादा कुछ नया पेश नहीं कर पाया।
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने तोड़े थे रिकॉर्ड
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नजर आए थे। स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसके बाद फिल्म का सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था।
जियोहॉटस्टार पर आएगा सीक्वल का नया वर्जन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन जल्द ही पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.