केवल दिल्ली निवासियों को मिलेगा मौका
इन कक्षाओं में वही बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जो दिल्ली के स्थायी निवासी हैं. दाखिले में सबसे पहले उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो संबंधित सर्वोदय विद्यालय से 1 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं. अगर किसी क्षेत्र में एक किलोमीटर के भीतर कोई सर्वोदय विद्यालय नहीं है, तो 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को मौका दिया जाएगा. हर स्कूल में उपलब्ध सीटों की संख्या की जानकारी स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि अभिभावकों को स्पष्ट जानकारी मिल सके.
आयु सीमा का जरूर रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा एडमिशन
निदेशालय ने एडमिशन के लिए स्पष्ट आयु सीमा तय की है. नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 साल के बीच होनी चाहिए. केजी (KG) के लिए 4 से 5 साल और पहली कक्षा (Class 1st) के लिए 5 से 6 साल आयु निर्धारित की गई है. हालांकि, विशेष परिस्थितियों में स्कूल प्रमुख अधिकतम 30 दिन तक की आयु सीमा में छूट दे सकते हैं.
क्या है आवेदन से सेलेक्शन का पूरा प्रोसेस, कब निकलेगी लॉटरी?
अभिभावक 2 मार्च से 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. 18 मार्च को सभी आवेदनों की लिस्ट स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी और अगर किसी आवेदन में कोई कमी होगी तो उसकी भी जानकारी दी जाएगी. बच्चों का चयन 20 मार्च को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा. यह प्रक्रिया स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और अभिभावकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से होगी. सुबह की शिफ्ट के लिए लॉटरी सुबह 11 बजे और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. चयनित बच्चों की लिस्ट 23 मार्च को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी.
देखें जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट, जानें कब और कहां मिलेगा फॉर्म
एडमिशन के समय अभिभावकों के पास निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आवश्यकता होने पर जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है. आवेदन फॉर्म स्कूल से ही प्राप्त किए जा सकेंगे. सुबह की शिफ्ट वाले स्कूलों में फॉर्म सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मिलेंगे. अभिभावकों की सहायता के लिए स्कूल में हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा, जहां शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य फॉर्म भरने में मदद करेंगे.
एडमिशन प्रोसेस कब तक होगा पूरा?
चयनित छात्रों का एडमिशन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा. अगर कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों का एडमिशन 4 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच किया जाएगा. इस तरह दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में नए सेशन का एडमिशन प्रोसेस तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जाएगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.