What to mix with henna for silky natural brown hair: सफेद बालों को कलर करने के लिए डाई लगाने की बजाय मेहंदी में इन 9 चीजों को मिलाकर लगाएं। ना केवल सफेद बाल गायब होंगे बल्कि बाल मजबूत, घने और लंबे भी हो जाएंगे।
मेहंदी में इन चीजों को मिलाएं बाल घने-काले और लंबे होंगे
मेहंदी का इस्तेमाल केवल बालों को कलर करने के लिए ही नहीं होता बल्कि ये आपके बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करेंगे। अगर आप हर 15 दिन पर बालों को कलर करते हैं तो मेहंदी को हेयर स्पा की तरह लगाएं, बालों को कलर और मजबूती दोनों मिलेगी।
मेहंदी का घोल बनाने के लिए इन चीजों को मिलाएं
मेहंदी पाउडर
आंवला पाउडर
भृंगराज पाउडर
रीठा पाउडर
कॉफी पाउडर
चाय की पत्ती का पानी
प्याज का रस
नींबू का रस
सरसों का तेल
मुल्तानी मिट्टी
मेंहदी दो चम्मच लेकर उसमे आंवला, रीठा, भृंगराज पाउडर को डालें। साथ में कॉफी पाउडर और चाय की पत्ती को पानी में उबालकर पानी डालें। साथ में एक चम्मच प्याज का रस, नींबू का रस डालें। साथ ही दो चम्मच के करीब मुल्तानी मिट्टी भी डाल दें।
साथ में सरसों का तेल डालें करीब दो चम्मच। इन सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
इस मेहंदी के पेस्ट को छह घंटे के लिए छोड़ दें फिर बालों पर लगाकर दो से तीन घंटा अप्लाई करें। सबसे खास बात मेहंदी में इन सारी हर्बल चीजों को डालकर जब आप रख देते हैं तो मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है और आपको इसे लोहे की कड़ाही में भिगोने की जरूरत नहीं रह जाती है। आप किसी भी स्टील के बर्तन में ही इसे भिगोकर रख सकती हैं। तो भी ये बालों पर गहरा भूरा बिल्कुल नेचुरल कलर ही देगी।
सादे पानी से बालों को धो लें। शैंपू करने की जरूरत नहीं है।
मेहंदी में मुल्तानी मिट्टी मिलाने से क्या होगा?
मेहंदी के घोल में मुल्तानी मिट्टी मिलाने से ये स्कैल्प पर एक्स्ट्रा सीबम प्रोडक्शन को रोकता है। जिससे मेहंदी लगाने से बालों में चिपचिपापन नहीं होता और बाल स्मूद, सॉफ्ट बने रहते हैं। बालों को मजबूत, घना और लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.