Duleep Trophy Semifinal LIVE Score: आज दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल का चौथा दिन है। साउथ जोन और नॉर्थ जोन में से किसी एक को फाइनल का टिकट मिलना तय है। साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के पास है।
किसे मिलेगा फाइनल का दूसरा टिकट?
संघर्ष कर रही नॉर्थ जोन की टीम को फाइनल का टिकट कटाने के लिए साउथ जोन को हराना होगा। वहीं, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन मैच ड्रॉ होने पर भी फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसने पहली पारी में 117 रनों की बढ़त हासिल की थी। नॉर्थ जोन के 195 के स्कोर के जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे। बता दें कि ईस्ट जोन ने फाइनल में एंट्री कर ली है। ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन ने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से शिकस्त दी। ईस्ट जोन ने 14 सालों के बाद दलीप ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई।
Duleep Trophy Semifinal Live Cricket Score in Hindi Day 4
नोर्थ जोन दूसरी पारी- 256/7 (66 ओवर)
साउथ जोन पहली पारी- 312/9 (100.3 ओवर)
नोर्थ जोन पहली पारी- 195/10 (59.1 ओवर)
तिलक वर्मा के शतक ने मुश्किल से निकाला
तिलक वर्मा ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन को मुश्किल से संभाला था। उन्होंने 250 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाए, जिसमें 9 चौक शामिल हैं। साउथ जोन के पांच विकेट 80 रन पर गिर गए थे, जिसके बाद तिलक ने डटकर मोर्चा संभाला। उन्हें श्रेयस गोपाल (87) का शानदार साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 175 रन की पार्टनरशिप। गोपाल ने 169 गेंदों की पारी में 87 रन जुटाए, जिसमें 11 चौके हैं। तिलक की संयमित बैटिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पारी का पहला चौका 154वीं गेंद पर लगाया। तिलक ने 10वें विकेट के लिए कवुरी सैतेजा (12) के साथ 42 रन की साझेदारी की।
साउथ जोन प्लेइंग XI: नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, तिलक वर्मा (कप्तान), कोडिमेला हिमतेजा, शेख रशीद, रिकी भुई, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कवुरी सैतेजा, विध्वाथ कवरप्पा, एमडी निधीश।
नॉर्थ जोन प्लेइंग XI: कमरन इकबाल, आयुष दोसेजा, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, सनत सांगवान, गुरनूर बराड़।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.