अखिलेश यादव राजनीति की दुनिया का जाना-माना नाम हैं और हमेशा एक्टिव रहते हैं। उनके काम को तो हर किसी ने देखा है लेकिन क्या आप उनकी फिटनेस के बारे में जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं 53 साल की उम्र में फिट रहने के लिए अखिलेश यादव क्या करते हैं।
साधारण रूटीन से होती है दिन की शुरुआत
किसी भी राजनेता के लिए उसका सुबह का समय सबसे खास होता है। इस समय उन्हें दिनभर की प्लानिंग और लोगों से बातचीत करनी होती है। ऐसे में फिटनेस के लिए समय निकालना मुश्किल होता है लेकिन अखिलेश यादव ने इसे काफी सिंपल तरीके से बनाया हुआ है। वह सुबह जल्दी उठते हैं और ताजी हवा में टहलते हैं, जिससे वॉक भी हो जाए और मन शांत भी रहे। इसके बाद वह आगे की प्लानिंग के लिए बैठते हैं।
व्यायाम को देते हैं प्राथमिकता
अखिलेश यादव ने एक बार मंच पर कहा था कि अगर आप व्यायाम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। अखिलेश खुद सुबह या शाम में समय निकालकर योगा-एक्सरसाइज करते हैं। वह मशीनों के साथ खूब पसीना बहाते हैं। इसके अलावा वह साइकिलिंग, जॉगिंग, वॉकिंग करने के भी शौकीन हैं और इसे फिटनेस के लिए जरूरी मानते हैं।
खान-पान भी है सिंपल
अखिलेश यादव जब काम से बाहर रहते हैं, तो उनका डाइट प्लान बिगड़ जाता है लेकिन वह हेल्दी रखने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा वह पानी खूब पीते हैं, जिससे जो भी खाए वो पचता रहे और भूख कम लगे। जब भूख नहीं होगी तो कुछ भी खाने का मन नहीं करेगा। वह अपनी थाली में प्रोटीन, फाइबर युक्त चीजों को रखते हैं और वही खाते हैं। उन्हें दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद जैसा सिंपल खाना खाना पसंद है।
रोजाना करते हैं ये 1 काम
अखिलेश यादव जब कुंभ में गंगा स्नान के लिए गए थे, तो वहां उनसे किसी शख्स ने पूछा कि आप फिटनेस के लिए क्या करते हैं। इस पर अखिलेश ने जवाब दिया कि मुगदर भांजता हूं, जो हनुमान जी भांजते थे। मुगदर को आमतौर पर लकड़ी या धातु से बनाया जाता है इसका आकार एक बड़े व भारी गदा जैसा होता है. पहलवान इसे भांजने (घुमाने) का अभ्यास करते हैं, जिससे उनकी कंधे, बाजू और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आप मुगदर को अखाड़ों पर देख सकते हैं। अखिलेश व्यायाम करते समय मुगदर भांजते हैं, जिससे उनका शरीर फिट और तंदरुस्त बना हुआ है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.