Chand Mera Dil vs Drishyam 3 Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों का दिल जीत रही है। दूसरी तरफ अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं, लेकिन कमाई के मामले में ‘दृश्यम 3’ काफी आगे निकल चुकी है। सोशल मीडिया पर जहां मोहनलाल की फिल्म को लेकर जबरदस्त पॉजिटिव माहौल है, वहीं अनन्या की फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई हो चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ ने बनाया माहौल
मोहनलाल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने छठे दिन 6.45 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। इस दौरान थिएटर्स में दर्शकों की उपस्थिति यानी ऑक्यूपेंसी 31.8% दर्ज की गई है, जबकि देश भर में फिल्म के कुल 4,668 शोज चलाए गए।
अगर कुल कमाई की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने अब तक 68.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 79.62 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते ‘दृश्यम 3’ की कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 170.32 करोड़ रुपए हो चुका है।
‘चांद मेरा दिल’ का पांच दिनों का सफर
दूसरी ओर करण जौहर के बैनर तले बनी अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी सिनेमाघरों में पांच दिन पूरे कर चुकी है। रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 18% रही और इसे देश भर में 4,119 शोज मिले। कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फिल्म ने भारतीय बाजार में अब तक कुल 15.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.16 करोड़ रुपए रहा है, जबकि दुनिया भर से इस फिल्म ने अब तक 20.81 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की है।
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट को मिल रहा ऑडियंस का प्यार
कमाई के साथ-साथ ‘दृश्यम 3’ के स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी चारों तरफ सराहना हो रही है। वहीं फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी और आशा शरथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इन्होंने अपनी अदाकारी से कहानी को बेहद मजबूत बनाया है। वहीं ‘चांद मेरा दिल’ की बात करें तो इसमें दर्शकों को पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई जोड़ी स्क्रीन पर साथ देखने को मिली है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.