अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को नया अमेरिकी इलाका बताया गया है. वहीं, ईरान का कहना है कि यह समुद्री रास्ता बंद है और तब तक बंद रहेगा जब तक वॉशिंगटन अपना रवैया नहीं बदलता.
डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले 18 अगस्त को यही तस्वीर शेयर की थी. 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड की एक पुलिस अकादमी में बोलते हुए उन्होंने कहा, “बहुत जल्द मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का इलाका घोषित कर दूंगा.”
इसी बीच ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि तेहरान तब तक इस जलडमरूमध्य को नहीं खोलेगा, जब तक अमेरिका अपने वादे पूरे नहीं करता और अपना व्यवहार नहीं बदलता. ईरान इंटरनेशनल ने रेजाई के हवाले से कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और दोबारा नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका अपना व्यवहार बदलता है और अपने वादे पूरे करता है तो स्थिति अलग होगी, लेकिन इस बार अमेरिका को कदम उठाना होगा. इसे सिर्फ बातों और बातचीत से हल नहीं किया जा सकता.
होर्मुज से गुजरने वाले ट्रैफिक में बढ़ोतरी
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स के डेटा से पता चलता है कि ईरान के ऐलान के बावजूद हाल के दिनों में इस जलमार्ग से होने वाले ट्रैफिक में बढ़ोतरी हुई है. पिछले हफ़्ते लगभग 200 जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया था, जबकि उससे पहले वाले हफ्ते में यह संख्या लगभग 150 थी और उससे 2 हफ्ते पहले लगभग 40 थी.
समुद्री मामलों की जानकारी देने वाली कंपनी Kpler ने कहा कि पिछले 2 हफ्तों में इस जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) से गुजरने वाले 80 फीसदी से ज्यादा लिक्विड कार्गो या तो अमेरिका के समर्थन और इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन की मंजूरी वाले ओमान के रास्ते से गए या फिर डार्क (बिना पहचान जाहिर किए) होकर गुजरे हैं.
रेजाई ने ये भी कहा कि ईरान ने इस जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले एक बीच के रास्ते को लेकर ओमान के साथ समझौता कर लिया है, हालांकि इस पर कोई संयुक्त बयान अभी तक फाइनल नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.