मिचेल स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आर अश्विन को पछाड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में घातक गेंदबाजी की।
अश्विन से आगे निकले मिचेल स्टार्क
36 वर्षीय स्टार्क अब 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 302 मैच में 769 शिकार कर लिए हैं। यह स्टार्क का 107वां टेस्ट है। उन्होंने सबसे लंबे फॉर्मेट में 443 विकेट झटके हैं। उन्होंने 130 वनडे में 247 और 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट चटकाए। स्टार्क भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन से आगे निकले हैं। अश्विन 287 इंटरनेशनल मैचों में 765 विकेट हासिल किए। वह 12वें नंबर पर खिसके गए हैं। उन्होंने 106 टेस्ट में 537 शिकार किए। अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।
टॉस 10 लिस्ट में एक भारतीय शामिल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बॉलर्स की टॉप 10 लिस्ट में एक भारतीय शामिल है। भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 463 मुकाबलों में 956 शिकार किए। कुंबले ने 132 टेस्ट में 619 और 271 वनडे में 337 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट में शीर्ष पर मुथैया मुरलीधरन काबिज हैं। श्रीलंका के महान स्पिनर मुरलीधरन ने 495 मैचों में 1347 शिकार किए। उन्होंने 133 टेस्ट में 800 और 350 वनडे में 534 विकेट लिए। मुरलीधरन ने अपने करियर में 12 टी20 इंटनेशनल भी खेले, जिसमें 13 विकेट झटके।
सिर्फ दो ही गेंदबाज कर पाए ये कमाल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 339 मुकाबलों में 1001 विकेट लिए। उन्होंने 145 टेस्ट में 708 और 194 वनडे में 293 विकेट हासिल किए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ दो ही गेंदबाज एक हजार प्लस विकेट लेने का कमाल कर पाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ पेसर जेम्स एंडरसन 991 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। एंडरसन ने 188 टेस्ट में 704 और 194 वनडे में 269 विकेट लिए। उन्होंने 19 T20I में 18 शिकार किए।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
1347 – मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
1001 – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
991 – जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
956 – अनिल कुंबले (भारत)
949 – ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
916 – वसीम अकरम (पाकिस्तान)
847 – स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
829 – शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका)
789 – वकार यूनिस (पाकिस्तान)
776 – टिम साउथी (न्यूजीलैंड)
769 – मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
765 – आर अश्विन (भारत)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.