अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के टूटने के बाद मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी दावे को लेकर एक मैप शेयर किया है। उन्होंने इसे अमेरिका का ‘नया इलाका’ बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर इस मैप को शेयर करते हुए कहा- “न्यूज़ U.S. टेरिटरी। होर्मुज स्ट्रेट।” वहीं ट्रंप के इस दावे ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट में हलचल बढ़ा दी है।
इससे पहले ट्रंप ने 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड में एक इवेंट में कहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जल्द ही अमेरिका का इलाका घोषित किया जाएगा। कुछ दिनों बाद 18 अगस्त को, उन्होंने यही तस्वीर शेयर की थी और कहा था कि जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित किया जाएगा।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच काफी विवाद रहा है। ट्रंप प्रशासन का कहना था कि तेहरान को इसे फिर से खोलना होगा जबकि ईरान का कहना था कि होर्मुज उसके कंट्रोल में रहेगा। वो जैसा चाहेगा इस इलाक में वैसा ही होगा। वहीं ईरान ने होर्मुज पर ट्रंप के दावों की भी आलोचना की है, और गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है।
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेज़ाई ने कहा कि तेहरान तब तक होर्मुज को फिर से नहीं खोलेगा जब तक अमेरिका अपने कमिटमेंट्स पूरे नहीं करता और अपना बर्ताव नहीं बदलता। ईरान इंटरनेशनल ने रेज़ाई के हवाले से कहा, “स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद है और फिर से नहीं खुलेगा। अगर अमेरिका अपना बर्ताव बदलता है और अपने कमिटमेंट्स पूरे करता है, तो फिर समीकरण बदलेंगे, लेकिन इस बार अमेरिका को एक्शन लेना होगा। इसे बातों और बातचीत से हल नहीं किया जा सकता।”
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.