ईरान और अमेरिका में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने देश के लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल की थोड़ी ज्यादा कीमतें स्वीकार करें. न्यूयॉर्क गार्डन सिटी की एक राजनीतिक रैली में ट्रंप ने कहा है कि पेट्रोल के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा इस बात को पक्का करने के लिए सही है, कि एक बहुत बुरे देश के पास एटमिक हथियार न हो.
ट्रंप बोले- ईरान को हराने के बाद होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित कर देंगे
ट्रंप ने कहा है कि ईरान को हराने के बाद वह होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित कर देंगे. सीजफायर की दिशा में रुकावट लगातार बनी हुई है. इस वजह से होर्मुज से तेल टैंकरों का आना जाना भी रुका हुआ है. ट्रंप की तरफ से होर्मुज को अमेरिकी कंट्रोल में लाने का वादा करने के एक दिन बाद शनिवार को ईरान ने अमेरिका से हार की सच्चाई स्वीकार करने को कहा है.
अमेरिका और ईरान के बीच जारी है गतिरोध
होर्मुज पर अमेरिका और ईरान का गतिरोध जारी है. कच्चे तेल और नैचुरल गैस की शिपिंग के लिए इस जलमार्ग पर संकट और गहरा गया है. ईरान ने कहा है कि इसे केवल उसके आदेश पर ही खोला और बंद किया जाएगा. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक्स पर कहा है कि जब तक की सच्चाई स्वीकार नहीं करते और कल्पनाओं में खोए रहना बंद नहीं करते, ईरान नाकेबंदी जारी रखेगा. ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भी कहा है कि ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला नहीं किया है.
ईरान और अमेरिका में तनाव बरकरार है
ईरान और अमेरिका में 28 फरवरी से युद्ध जारी है. अमेरिका और ईरान कई बार शांति वार्ता की टेबल आ चुके हैं, लेकिन हालात सुधर नहीं पाए हैं. फिलहाल होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.