Dog Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसा भी देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉग की हरकत देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स इसे कुत्ते की समझदारी बता रहे हैं, तो कुछ इसे उसकी शानदार एक्टिंग कह रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
डोगेश भाई ने खाने के लिए ऐसा किया नाटक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे बने एक खुले रेस्टोरेंट में कुछ लोग आराम से बैठकर खाना खा रहे होते हैं. तभी एक डॉग धीरे-धीरे जमीन पर घिसटते हुए टेबल के पास आता है. उसे देखकर ऐसा लगता है कि उसके पीछे के दोनों पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं और वह चल नहीं सकता है. वहां मौजूद लोग भी उसे देखकर दया महसूस करने लगते हैं.
दोगेश भाई की इस अद्भुत कलाकारी
के सामने,इंसान की कलाकारी भी शर्मिंदा हो गई 😱हमारे दोगेश भाई को देखिए 🔥
विचारे किस हालत मे है,इस तरह की हालत में कई बार आपको इंसान भी मिल जाते हैं,लेकिन सच्चाई का पता तो बाद मे चलता है:?? pic.twitter.com/jlutg5oEVC
— KULDEEP SINGH (@Xkuldeepsingh09) July 23, 2026
इसी दौरान टेबल पर बैठे लोगों में से एक व्यक्ति उसे खाने के लिए अपनी प्लेट से एक टुकड़ा देता है. जैसे ही डॉग के मुंह में खाना आता है, पूरा नजारा बदल जाता है. वह तुरंत अपने चारों पैरों पर खड़ा हो जाता है, खाने का टुकड़ा मुंह में दबाता है और तेजी से वहां से भाग निकलता है. यह देखकर वहां बैठे सभी लोग पहले हैरान रह जाते हैं और फिर जोर-जोर से हंसने लगते हैं. यही पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो ने लोगों को किया हैरान
वीडियो देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें लगा कि डॉग सचमुच घायल है या चल नहीं सकता. लेकिन जैसे ही उसे खाना मिला और वह दौड़ कर भागा, पूरा मामला बदल गया. इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: 50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे… प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, कभी-कभी आंखों पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है, क्या गजब का नजारा है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, उसे पता था कि ऐसे करने से खाना मिल जाएगा. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, वाह डोगेश भाई, ऑस्कर वर्थ परफॉर्मेंस भूख लगी तो नाटक भी कर लिया और फिर भाग भी लिया. वहीं किसी ने लिखा, इंसानों से भी बड़े कलाकार हैं ये. एक यूजर ने कमेंट किया, इस एक्टिंग के आगे बॉलीवुड भी फेल है.
यह भी पढ़ें – मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.