गर्मियों के मौसम में फेस पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या होना आम होता है। लोग इसको पेट की गर्मी से जोड़कर देखते हैं और लोगों का मानना होता है कि शरीर में बढ़ी हुई गर्मी सीधे फेस पर दाने और एक्ने की वजह बनती है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या सच में पेट की गर्मी और एक्ने का कोई कनेक्शन होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या गर्मी के मौसम में पेट की गर्मी फेस पर एक्ने का कारण बनती है।
पेट की गर्मी एक्ने वजह
हालांकि पेट की गर्मी कोई मेडिकल टर्म नहीं है, लेकिन शरीर में बढ़ती गर्मी, डिहाइड्रेशन, गलत खानपान की आदतें और पाचन से जुड़ी समस्याएं इस मौसम में आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकती है। वहीं सीधे तौर पर कहा जाए, तो गर्मी और गर्मी का मौसम मिलकर एक्ने की वजह बन सकते हैं। जब आपका पाचन तंत्र खराब होता है, तो पेट में सूजन और टॉक्सिन्स बढ़ते हैं। यह आपकी बॉडी में हार्मोनल असंतुलन की वजह बन सकती है। इससे त्वचा पर सीबम ग्लैंड ज्यादा एक्टिव हो जाती है, जोकि पोर्स को बंद कर एक्ने का रूप ले लेती है।
इसे भी पढ़ें: Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है एक्ने
एक्सपर्ट की मानें, तो गर्मी के मौसम में एक्ने बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
ज्यादा पसीना आना और ऑयल प्रोडक्शन
गर्मी के मौसम में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए अधिक पसीना बनाता है। इस दौरान स्किन की ऑयल ग्लैंड्स भी ज्यादा एक्टिव हो जाती है। ऐसे में जब धूल, पसीना, तेल और बैक्टीरिया मिल जाते है। तो पोर्स बंद होने लगते हैं और एक्ने की वजह बनते हैं।
डिहाइड्रेशन और शरीर की गर्मी
गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। जिससे त्वचा का संतुलन बिगड़ जाता है। कई बार बॉडी अधिक तेल बनाना शुरू कर देती है, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।
मसालेदार और तलाभुना खाना
गर्मियों में बहुत ज्यादा जंक फूड, तला-भुना, मसालेदार खाना और मीठे ड्रिंक्स खाने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। वहीं इससे भी कुछ लोगों में एक्ने की समस्या अधिक होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.