सफाई से जुड़े कई हैक सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और इनमें से एक प्याज वाला तरीका भी खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्याज रगड़ने से शीशे वाली खिड़कियों पर जमे दाग, धूल-मिट्टी साफ हो सकते हैं। आइये इस हैक के बारे में जानते हैं।
क्या वाकई प्याज से होती है सफाई?
प्याज काटने पर एलिनेज (Alliinase) एंजाइम की क्रिया से सल्फर यौगिक बनते हैं। प्याज में थोड़ी मात्रा में साइट्रिक, मैलिक और अन्य ऑर्गेनिक एसिड होते हैं। ये हल्के दाग को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही प्याज लगभग 89% पानी से बना होता है, इसलिए रगड़ने पर यह धूल और हल्की गंदगी हटाने में सहायक हो सकता है।
वायरल क्लीनिंग हैक का सच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लीनिंग हैक में कहा जा रहा है कि आपको प्याज लेनी है और छिलका हटाकर उसे आधा काट लेना है। अब उस प्याज को कांच वाली खिड़कियों या फिर शीशे पर सीधे रगड़ें। ऐसा करने से धूल-मिट्टी, कीड़ों की बीट, उंगलियों के हल्के निशान साफ हो सकते हैं। बता दें, इस क्लीनिंग हैक से जिद्दी दाग नहीं जाएंगे। इससे सिर्फ हल्के निशान और गंदगी साफ की जा सकती है।
कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आप आधी प्याज काटकर नहीं रगड़ पा रहे हैं, तो प्याज को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में 15-20 मिनट तक भिगो दीजिए। फिर उस पानी से कपड़े को गीला करें और फिर खिड़कियों को साफ करें। ऐसे में आप सफाई कर सकते हैं, वैसे प्याज काटकर रगड़ने वाला तरीका भी आसान है।
चिपचिपी परत जम सकती है
प्याज को रगड़ने के दौरान उसमें से पानी निकलता है, जिससे चिपचिपापन भी आ सकता है। खिड़कियों के नीचे वाली सतह पर चिपचिपी हो सकती है और शीशों पर भी। इसके लिए आपको प्याज रगड़ने के बाद पानी लगाकर कपड़े से साफ करना पड़ेगा।
क्या वाकई काम करेगी ये ट्रिक
प्याज रगड़ने वाला ये वायरल क्लीनिंग हैक वाकई में काम का है। बस ज्यादा जिद्दी दागों को ये नहीं निकल पाएगी, सिर्फ हल्के निशान और धूल-मिट्टी को साफ कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि प्याज की महक से मच्छर-मक्खियां दूर रहते हैं, तो कीड़े भी महक से दूर हो सकते हैं। अगर आपके पास कोई क्लीनर नहीं है या फिर आप इस हैक को ट्राई करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.