सावन महीने में अगर आप खिली स्किन चाहती हैं तो चावल की मदद से स्टिकी कोरियन फेस पैक तैयार करें। इसे लगाकर स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। यहां सीखिए कैसे बनाएं-
चावल से DIY स्टिकी कोरियन फेस पैक की सामग्री
4 बड़े चम्मच एलोवेरा
1 बड़ा चम्मच शहद
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
चावल से DIY स्टिकी कोरियन फेस पैक कैसे बनाएं
इस फेस को बनाने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को शहद के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे इतना मिक्स करना है कि ये दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएं। जब इन दोनों का एक स्मूद पेस्ट तैयार हो तो इसमें चावल का आटा भी मिला दें। इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार करें जिसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके।
कैसे इस्तेमाल करें
इस फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरा साफ करें। फिर चेहरे और गर्दन पर मिक्स की एक समान परत लगाएं। इस पैक को आंखों के आस-पास लगाने से बचें। एक बार मिक्स को अच्छी तरह से लगाने के बाद कम से कम15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर हाथों से पैक को थोड़ा गीला करें फिर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रब करें। अच्छी तरह से फेस मसाज करने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें और थपथपाकर सुखाएं।
चावल फेस पैक के फायदे
इस फेस पैक को बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजें लगती हैं लेकिन इसके फायदे कई हैं। इसे लगाकर आपको हाइड्रेशन, ग्लो और हल्के से एक्सफोलिएशन करने में मदद मिलती है। इस पैक में मिला फ्रेश एलोवेरा पल्प स्किन को हाइड्रेट करता है, आराम देता है और ठीक करता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और ये ग्लो पाने में मदद करता है। चावल का आटा रंगत निखारता है, डेड स्किन हटाता है और टैनिंग कम करता है।
कितनी बार और कब लगाएं
फेस पैक से अच्छे रिजल्ट के लिए आपको पता होना चाहिए किए हफ्ते में कितनी बार लगाना है और इसे किस समय पर लगाना है। चावल से बने पैक से अच्छे नतीजों के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। इसे लगाने का सबसे अच्छा समय शाम को सोने से पहले का माना जाता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.