टैनिंग शरीर के उन हिस्सों में होती है जो धूप में खुले रहते हैं। इसकी वजह से स्किन कहीं से काली तो कहीं से साफ हो जाती है। ऐसे में टैनिंग हटाने का तरीका खोज रहे हैं तो नींबू का स्क्रब आपके काम आ सकता है। यहां सीखिए बनाने की तरीका-
नींबू का स्क्रब बनाने के लिए सामग्री
-2 बड़े चम्मच चीनी
-1 ताजे नींबू का छिलका (कद्दूकस किया हुआ)
– 2 बड़े चम्मच ताजे नारियल का चूरा
– 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
– 2 बड़े चम्मच बॉडी वॉश
– 4–5 बूंदें नींबू का एसेंशियल ऑयल
कैसे बनाएं नींबू का स्क्रब
नींबू स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को अच्छी तरह से पीस लें। अच्छी तरह से पाउडर बनने के बाद इसे एक कटोरे में निकाल लें। अब इसमें नींबू का छिलका कद्दूकस करके डालें और फिर इसमें नारियल का चूरा, बॉडी वॉश और एसेंशिल ऑयल बताई हुई मात्रा में मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर बॉडी स्क्रब तैयार है।
इस्तेमाल करने का तरीका
बॉडी स्क्रब को इस्तेमान के लिए एक कटोरे में सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब गीली त्वचा पर स्क्रब लगाएं और 2–3 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें, खासकर कोहनी, घुटने और पैरों जैसी खुरदरी जगहों पर। अच्छी तरह से मसाज करने के बाद साफ पानी से धो लें और स्किन को थपथपाकर सुखा लें। इस स्क्रब को हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल करें, जिससे रिजल्ट बेहतर मिले।
स्क्रब के फायदे:
– डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है।
– टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
– त्वचा को र पोषण देता है।
– त्वचा को ताजा और हेल्दी चमक देता है।
– नींबू स्क्रब की खुशबू स्पा जैसा एहसास देती है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.