हरतालिका तीज पर लाल या हरा रंग छोड़कर पीली, ऑरेंज या फिर किसी और रंग की साड़ी को पहनने के लिए चुनी हैं तो वहीं बोरिंग मैचिंग चूड़ी पहनने का आइडिया छोड़ दें। उसकी बजाय कंट्रास्ट और ट्रेंडी रंगों की चूड़ी को मैच करें। यहां देख लें साड़ी-चूड़ी मैचिंग लिस्ट।
साड़ी के कलर के मुताबिक कौन से रंग की चूड़ी करें मैच
लाल साड़ी
अगर आप लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं तो साथ में मैचिंग चूड़ी पहनने का आइडिया छोड़कर हरे या फिर गोल्डन रंग की चूड़ियों को पेयर करें। ये साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा देगी।
हरी साड़ी
हरे रंग की साड़ी को पहनने के लिए चुना है तो इसके साथ लाल रंग की चूड़ी पहन सकती हैं। या फिर रानी पिंक कलर की चूड़ी को पहनें, ये ज्यादा ट्रेंडी लुक देगा और हटके लुक दिखेगा।
रॉयल ब्लू कलर की साड़ी
रॉयल ब्लू कलर यानी बिल्कुल फ्रेश वाइब्रेंट नीले रंग को चुना है और साड़ी पहन रही हैं तो साथ में एंब्रायडरी और प्रिंट के हिसाब से चूड़ी चुनें। जैसे कुछ रॉयल ब्लू कलर की साड़ी के साथ गोल्डन कलर की चूड़ियां सुंदर दिखती हैं वहीं कुछ जिनमे सिल्वर हिंट की डिजाइन बनी हो उसके साथ पर्ल की डिटेलिंग वाली चूड़ी को मैच करें। ये सुंदर दिखती हैं।
रानी पिंक साड़ी
फ्रेश, वाइब्रेंट रानी पिंक कलर त्योहार से लेकर वेडिंग फंक्शन में अलग ही नजर आती है। अगर आप भी पहनने वाली हैं रानी पिंक कलर तो इसके साथ हरे या नीले रंग की चूड़ी को मैच करें। जब भी चूड़ियों को मैच करें तो साड़ी पर बने प्रिंट और एंब्रायडरी को जरूर एक बार चेक करें। जिससे आपका लुक परफेक्ट और ट्रेंडी दिखे।
पीली साड़ी
पीले रंग के साथ मैचिंग पीले रंग की चूड़ी पहनने की गलती ना करें। ये आपके लुक को बोरिंग बना देगा। पीले रंग की साड़ी की साथ हरा, लाल या फिर पर्पल कलर की चूड़ी को मैच करें। पर्पल कलर न्यू एंड ट्रेंडी लुक देगा।
ऑरेंज साड़ी
साड़ी का कलर ऑरेंज या पीच शेड में हैं तो इस तरह के कलर के साथ चूड़ी का कलर रानी पिंक, लाल या हरा सुंदर दिखता है। जैसे पीच कलर की साड़ी है तो लाइट ग्रीन कलर की चूड़ी सॉफ्ट लुक क्रिएट करती है। वहीं ब्राइट ऑरेंज साड़ी के साथ लाल रंग भी हटके लुक देता है।
व्हाइट या क्रीम साड़ी
साड़ी का कलर व्हाइट या क्रीम यानि आइवरी शेड है तो साथ में गोल्डन कलर पहनकर पूरे लुक को फीका ना बनाएं। अगर आप त्योहार या वेडिंग फंक्शन में आइवरी कलर पहन रहीं और थोड़ा वाइब्रेंट लुक चाहती हैं तो साथ में मल्टीकलर की चूड़ी पहनें। या फिर लाल-हरी चूड़ी भी हटके दिखेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.