Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। कॉमेडी फिल्म होने के कारण दर्शकों को यह फिल्म पसंद भी आ रही है। अब फिल्म का रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है जिससे फिल्म ने पहले वीकेंड में ही शानदार कमाई कर ली है।
‘धमाल-4’ ने रविवार को अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ की नेट कमाई की है। वीकेंड के आखिरी दिन देश भर में धमाल-4 के 11,481 शो प्रदर्शित हुए हैं।
धमाल-4 की अब तक की कितनी कमाई हुई
‘धमाल-4’ ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। फिर फिल्म ने शनिवार को 22.50 करोड़ और रविवार को 28.50 करोड़ की कमाई के साथ पहले तीन दिन में 65 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
बता दें कि धमाल-4 को विदेशों में भी सफलता हासिल हो रही है। देश-विदेश की कमाई को मिलाकर धमाल-4 ने सिर्फ तीन दिनों में 92 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। इससे यह फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ 8 करोड़ रुपये की दूरी पर है।
अब आज सोमवार 13 जुलाई को दर्शकों का धमाल-4 की तरफ कैसा रुख रहता है, ये सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।
‘धमाल-4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.