धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 127.75 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
धमाल-4 ने जहां वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर लिया तो वहीं सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में कटौती देखी गई। अब मंगलवार को अधिकतर सिनेमा घरों में बोगो ऑफर के तहत एक टिकट पर एक टिकट फ्री का ऑफर चलता है। इससे फिल्म के मंगलवार कलेक्शन में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।
‘धमाल-4’ का बजट 150 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 127.75 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। लेकिन फिल्म अभी अपनी लागत से दूर है। ऐसे में धमाल-4 अगर इस हफ्ते में 150 करोड़ कमाने में सफल हो जाएगी तो फिल्म हिट साबित हो जाएगी।
‘धमाल-4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.