भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका XI के खिलाफ कोलंबो में तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने धमाकेदार सेंचुरी लगाई है। उन्होंने अपनी ये सेंचुरी 121 गेंदों में पूरी की और इस दौरान 14 चौके लगाए। शतक लगाने के बाद वह तुरंत रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन चले गए। उनके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वह 5 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने।
पडिक्कल ने राहुल और जडेजा के साथ की अहम साझेदारी
इस वॉर्म अप मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के डक पर आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल पहली पारी में 40 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा नंबर 4 पर बैटिंग के लिए और पडिक्कल ने उनके साथ भी एक अहम साझेदारी की। पडिक्कल के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज बेबस नजर आए।
साई सुदर्शन की जगह पडिक्कल को मिल सकता है मौका
देवदत्त पडिक्कल की बात करें तो वह भारत के लिए अभी तक दो टेस्ट और 2 T20I खेलने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2024 में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इसके बाद उन्हें अधिक मौके नहीं मिले हैं। ऐसे में साई सुदर्शन अगर श्रीलंका सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो तब उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को नंबर 3 पर मौका मिल सकता है। पडिक्कल ने अब तक दो टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 30 की औसत से 90 रन बनाए हैं। वह एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
शुभमन गिल नहीं कर रहे हैं कप्तानी
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आम तौर पर टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन इस अभ्यास (वॉर्म-अप) मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा को भेजा गया है। दरअसल, मैच शुरू होने से एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान गिल को चोट लग गई थी। इसी वजह से वह इस मैच में कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या गिल इस पारी में बल्लेबाजी करने आते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें
वॉर्म-अप मैच में खुल गई बांग्लादेश की पोल, 54 रनों पर सिमटी पूरी टीम, मिली करारी हार
यशस्वी जायसवाल का नहीं खुला खाता, टेस्ट सीरीज से पहले खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.