Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर श्रुति की साजिशें देखने को मिलेगी। शो में माहौल बिगड़ता नजर आएगा।
श्रुति फिर भड़काएगी नफरत की आग
प्रेम लीला का उल्टा हाथ बांधेगा ताकि वह सीधे हाथ से काम कर सके, वहीं वसुंधरा की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अनुपमा उनका सीधा हाथ बांधेगी। मौका पाकर श्रुति एक बार फिर प्रेम को भड़काना और उसके दिल में नफरत का जहर भरना शुरू कर देगी। वह कहेगी कि प्रेम तुमने भलाई करते हुए लीला बेन का उल्टा हाथ बांधा है, लेकिन अनुपमा वसुंधरा का सीधा हाथ बांधकर गई है, ताकि उनके काम करने की रफ्तार घट जाए। शुरू में दोनों टीमों के बीच हंसी-मजाक चल रहा होगा, लेकिन श्रुति की वजह से माहौल बिगड़ने लगेगा।
शो का होस्ट मानेगा अपनी गलती और..
चिंगारी तो श्रुति पहले ही लगा चुकी होगी, लेकिन आग उस वक्त लगा जाएगी जब हड़बड़ी में लीला और वसुंधरा चोटिल होने से बाल-बाल बचेंगी। प्रेम नाराज होगा कि लीला की वजह से वसुंधरा कोठारी को चोट लग जाती, माही भी प्रेम की तरफ से ही बोलेगी। अनुपमा समझाएगी कि दोनों की गलती थी और चोट लीला को भी लगने वाली थी। दोनों टीमों के बीच माहौल बिगड़ता देखकर जजों और होस्ट को बीच में आना पड़ेगा और तब शो का होस्ट कहेगा कि गलती असल में उसकी थी। वह दोनों टीमों से माफी मांगेगा और सिचुएशन कंट्रोल में आएगी।
टास्क के दौरान आएगी चोरी की नौबत
टास्क के दौरान लीला की प्लानिंग यह होगी कि वह किसी तरह वसुंधरा कोठारी की वक्त बर्बाद कर पाए। लीला जो कुछ करेगी, उसकी वजह से ऑडियंस को खूब हंसी आने वाली है। हालांकि प्रेम को हंसी नहीं गुस्सा आएगा। वजह बनेगी श्रुति जो कि उसके लगातार कान भर रही होगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में एक टास्क के दौरान चोरी वाला ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। टास्क के दौरान गुस्से की हद यह होगी कि प्रेम और प्रेरणा दोनों ही चोरी पर उतर आएंगे। दोनों की एक दूसरे की टीम से काफी कहासुनी भी हो जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.