भारतीय टीम को श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने शनिवार को एएनआई को यह जानकारी दी है।
पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे साई सुदर्शन
खबरों के अनुसार, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ट्रेनिग की, जहां उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास भी किया। हालांकि, बीसीसीआई के सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि “15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके समय पर ठीक होने की संभावना कम है।” सुदर्शन ने भारतीय टीम के श्रीलंका रवाना होने पर उड़ान नहीं भरी और इस प्रकार वह कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ चल रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शामिल नहीं हो पाए। यह मैच शुक्रवार (7 अगस्त) को शुरू हुआ था। इसी बीच, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए। उन्हें अनामिका उंगली पर चोट लगी है, जिसके कारण अभ्यास मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए हैं।
साई सुदर्शन चोट से बाहर होने वाले पांचवें प्लेयर
साई सुदर्शन का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है। खासकर ऐसे वक्त में जब आधी टीम पहले से ही चोट से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह पैर की चोट के कारण इस सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर को भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वे सीरीज से बाहर हैं। साईं सुदर्शन चोट के कारण सीरीज से बाहर होने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल की चोट भी कितनी गहरी है यह भी नहीं पता। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज जीतना अहम है, लेकिन चोटें हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.