बारिश के मौसम में घूमने का प्लान करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं तो पहाड़ों को भूलकर मध्य प्रदेश के इस छोटे से जिले में जाएं। जहां की खूबसूरती बारिश में चार गुनी हो जाती है। ओरछा का हर नजारा बारिश में मनमोहक हो जाता है।
ओरछा का ऐतिहासिक महत्व
ओरछा का ऐतिहासिक महत्व काफी ज्यादा है। ये जगह 16वीं शताब्दी में बुंदेल महाराजा रुद्रप्रताप सिंह की राजधानी थी। महाराजा ने यहां पर भव्य महल और आकर्षक स्मारक बनवा रखे हैं। ओरछा का मतलब है छिपा हुआ और इस शहर में कई सारे ऐतिहासिक मंदिर और किले हैं। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। इस शहर में बारिश के मौसम में ट्रिप प्लान कर रहे तो इन जगहों को जरूर देखें।
ओरछा किला
ओरछा का किला काफी पॉपुलर है। इसकी बनावट बेहद खास है और ये एक ऐतिहासिक महल है। जो वास्तुकला की नजर से काफी अद्भुत है। ओरछा के किले में तीन अलग महल हैं जिसमे राजा-महाराजों की शाही झलक देखने को मिलती है।
राजा राम मंदिर
ओरछा का ये मंदिर काफी फेमस है और इसका इतिहास भी काफी अद्भुत है। ये मंदिर एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान राम की पूजा राजा के रूप में होती है। ये जगह टूरिस्ट के साथ धार्मिक लोगों के लिए भी काफी महत्व रखता है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भी आना है तो बारिश का मौसम परफेक्ट होगा।
लक्ष्मीनारायण मंदिर
राजा राम मंदिर की तरह ये मंदिर भी काफी प्राचीन है और यहां पर कला की उत्कृष्ट नमूने देखने को मिलते है। इस मंदिर में देवी लक्ष्मी की पूजा होती है लेकिन हैरानी की बात है कि इस मंदिर में मां लक्ष्मी की कोई मूर्ति नहीं स्थापित है।
फूल बाग
बुंदेल राजाओं की शाही वास्तुकला का नमूना देखना है तो फूल बाग जाएं। तपती गर्मी को छोड़कर बारिश के मौसम में ये जगह काफी सुंदर और सुहानी दिखती है और यहां पर ओरछा राजाओं का विश्रामगृह देखने को मिलता है। इस बाग में अद्भुत फव्वारे और मंडप देखने के लिए लोग पहुंचते हैं।
ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य
ओरछा के वन्यजीव अभ्यारण्य से बेतवा और जामनी नदियां बहती है। यहां पर जानवरों के साथ ही पक्षियों को देखने के लिए लोग आते हैं। बारिश में कई प्रजाति की बर्ड देखने मिल जाती हैं। ये जंगल बारिश में काफी हराभरा और आबाद हो जाता है। यहां पर बोटिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग और मछली पकड़ने के लिए लोग पहुंचते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.