डाक विभाग ने पहली बार दस्तावेज (Document) की परिभाषा को नोटिफाई किया है जिसमें चिट्ठी, प्रिंटेड आइटम और ऐसी कॉम्प्लिमेंट्री चीजें शामिल होंगी जिनकी कोई रीसेल वैल्यू नहीं है। ऐसी चीजों पर कम फीस लगेगी, जबकि अन्य सभी चीजें पार्सल कैटेगरी में आएंगी। इसके साथ ही, भारतीय डाक ने खुदरा और थोक ग्राहकों के लिए 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सर्विस के रेट भी नोटिफाई किए हैं। बताते चलें कि डाक विभाग की 24 स्पीड पोस्ट सर्विस के तहत 24 घंटे के भीतर सामान पहुंचाया जाता है, जबकि 48 स्पीड पोस्ट सर्विस में 48 घंटे में सामान डिलीवर किया जाता है।
डॉक्यूमेंट कैटेगरी में रखी गई हैं ये चीजें
नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े प्रॉडक्ट- वेलकम किट, लेटर, पासबुक, चेक बुक, बैंक डिटेल्स, प्लास्टिक कार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड को डॉक्यूमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा। इसके अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सरकारी दस्तावेज भी इसी कैटेगरी में शामिल होंगे। राखी के लिफाफे या पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड जैसे 500 ग्राम तक के नॉन-कमर्शियल पैकेट भी डॉक्यूमेंट माने जाएंगे। इन सामानों को छोड़कर बाकी सभी चीजों को पार्सल कैटेगरी के तहत भेजा जाएगा।
खुदरा ग्राहकों के लिए क्या होगी फीस
खुदरा ग्राहकों के लिए मौजूदा रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन दस्तावेज श्रेणी में थोक बुकिंग के लिए नए रेट नोटिफाई किए गए हैं। 1 अगस्त से 24 स्पीड पोस्ट के तहत खुदरा ग्राहकों के लिए वजन और दूरी के आधार पर 38 रुपये से 186 रुपये प्रति पैकेट की फीस होगी। वहीं, 50 ग्राम से कम वजन वाले पैकेट के लिए लोकल पोस्टेज फीस 38 रुपये और देशभर में 94 रुपये (जीएसटी अलग से) होगा। 51 से 250 ग्राम तक के लिए डाक शुल्क 118-154 रुपये और 251-500 ग्राम के लिए 140-186 रुपये प्रति पैकेट तय किया गया है।
थोक ग्राहकों के लिए तय की गई नई फीस
वहीं, थोक ग्राहकों के लिए 24 घंटे वाली स्पीड पोस्ट सर्विस की फीस 38 से 100 रुपये और 48 घंटे वाली सर्विस की फीस 48 से 72 रुपये के बीच रहेगा। डाक विभाग ने कहा कि 48 स्पीड पोस्ट सर्विस के तहत खुदरा ग्राहकों को वजन और दूरी के आधार पर 61 से 121 रुपये प्रति पैकेट देना होगा। फिलहाल, 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सर्विस देश के सिर्फ 6 शहरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में ही उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.