‘डीसी’ ने 6 दिनों में कितनी कमाई की?
लोकेश कनगराज ने ‘डीसी’ से एक्टिंग में डेब्यू किया है. इस फिल्म में वामिका गब्बी ने भी अहम रोल प्ले किया है. दिलचस्प बात ये है कि ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ की सुनामी के आगे भी ‘डीसी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि इस तमिल फिल्म ने अपनी रिलीज के महज 4 दिनों में ही भारत में सिनेमाघरों से अपनी पूरी लागत वसूल ली थी और अब ये मुनाफा बटोर रही है.
- फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 4.40 करोड़ से खाता खोला था.
- इसके बाद इसने वीकेंड पर जबरदस्त तेजी दिखाई और दूसरे दिन यानी शनिवार को जहां 7 करोड़ कमाए तो वहीं तीसरे दिन यानी संडे को 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया.
- हालांकि चौथे दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई और इसने 6 करोड़ कमाए. वहीं 5वें दिन का कलेक्श 5.55 करोड़ रुपये रहा.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डीसी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 5 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 37.50 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 43.12 करोड़ रुपये हुआ है.
- वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 6 दिनों में 15.50 करोड़ कमा लिए हैं. इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58.62 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें:-‘जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं…’, कंगना रनौत ने अपने ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर दी सफाई
‘डीसी’ ने कितना बटोर लिया प्रॉफिट
‘डीसी’ का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस लागत के मुकाबले फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में भारत में 37.50 करोड़ की नेट कमाई की है. यानी इसने 12.5 करोड़ का रिटर्न हासिल कर लिया है. यानी इसने 50% का प्रॉफिट कमा लिया है. अब ये हिट का टैग हासिल करने से बस कुछ ही कदम दूर है. इसके लिए इसे अपनी लागत का दुगना कमाना होगा. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी और ये हिट का टैग हासिल कर लेगी.
‘डीसी’ के बारे में
‘कैप्टन मिलर’ फेम अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजना एके और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास ‘देवदास’ पर आधारित है. लोकेश ने देवदास का किरदार निभाया है, जबकि वामिका ने चंद्र और संजना ने पार्वती की भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office: बुधवार को फिर ‘स्पाइडर मैन’ ने मारी बाजी, ‘ओह माय डॉग’ ने तोड़ा दम, जानें- ‘धमाल 4’ का कलेक्शन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.