मुंबई के मीरा रोड (ईस्ट) स्थित जेपी नॉर्थ सोसाइटी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही एक बड़ी क्रेन अचानक गिरकर रिहायशी कॉम्प्लेक्स के अंदर आ गिरी, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
अधिकारियों ने अभी तक घायल या फंसे हुए लोगों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही क्रेन अचानक गिरकर सोसाइटी परिसर के अंदर आ गिरी। गिरने वाले ढांचे की चपेट में आने से परिसर में खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से निवासियों में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल के पास जमा हो गए।
हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान जारी है। पुलिस और संबंधित विभाग भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है। इस घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और मृतक व घायलों की संख्या की पुष्टि का इंतजार है।
रिपोर्ट- हनीफ
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.