विराट कोहली जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो कोई न कोई रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में दूसरे ODI में भी ऐसा ही देखने को मिला। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट ने श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा का सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली। विराट ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।
दरअसल, 37 साल के विराट कोहली को विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर खेले गए ODI मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 46 रन की जरूरत थी। उन्होंने भारतीय पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर यह मुकाम हासिल करते हुए कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। संगकारा ने विरोधी देशों की सरजमीं पर खेले गए 149 ODI मैचों में 5518 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने केवल 126वें ODI में ही इस आंकड़े को पार कर लिया।
विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली (भारत) – 5519 रन
- कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 5518 रन
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 5090 रन
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 5065 रन
विदेशी धरती पर ODI में जड़े 8000 रन
कोहली के नाम अब भारत से बाहर खेले गए 183 ODI मैचों में 8000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह विदेशी सरजमीं पर 8000 ODI रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर (11450) और सौरव गांगुली (8111) ही ODI में विदेशी धरती पर 8000 से ज्यादा रन बना सके थे। वहीं, दुनिया भर में केवल सात बल्लेबाज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा
कार्डिफ में खेला जा रहा यह मुकाबला विराट कोहली के लिए एक और वजह से यादगार बन गया। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया। पहले ODI में केवल पांच रन बनाने वाले कोहली ने दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इस तरह वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ ODI में कोहली का ये 14वां 50+ स्कोर है। इस तरह वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली से आगे अब सिर्फ कुमार संगकारा हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 33 – विराट कोहली*
- 32 – सचिन तेंदुलकर
- 26 – राहुल द्रविड़
- 24 – एमएस धोनी
- 23 – सुनील गावस्कर
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान किया ध्वस्त
रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, 12 हजार वनडे रन के करीब पहुंचे हिटमैन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.