सब्जी का स्वाद कभी फीका हो जाता है तो कभी मसाले तेज हो जाते हैं। हर रोज खाने में कुछ ना कुछ गड़बड़ हो जाती है तो इन बेसिक कुकिंग टिप्स को जरूर फॉलो करें। कब-कौन से मसाले डालने हैं इसकी पूरी जानकारी यहां पढ़ें..
ये गलती कभी ना करें
सब्जियों को डालने के साथ ही सारे मसाले डालकर भूनने की गलती ना करें। इससे मसाले जलने लगते हैं और किसी भी मसाले का टेस्ट पूरी तरह से नहीं आता। हमेशा मसालों को डालते वक्त स्टेप बाई स्टेप डालना चाहिए। चलिए जानें मसाला डालने का सही क्रम क्या है।
तेल गर्म करें
सबसे पहले बर्तन में तेल को गर्म होने दें। अगर आपने सरसों का तेल लिया है तो उसे तब तक गर्म करें जब तक तेल के किनारे हल्के रंग के ना दिखने लगे। बाकी रिफाइंड या घी को पर्याप्त गर्म हो जाने दें।
जीरा या राई डालकर चटकाएं
तेल के गर्म होने के बाद उसमे जीरा या राई डालें और दस सेकेंड तक चटक जाने दें। अब जब आपका जीरा या राई तेल में अच्छी तरह से चटक गया है।
प्याज डालकर हल्का भूनें
अब इस तेल में प्याज डालें। प्याज कटा है या पीसा हुआ है तो इसे चलाते रहें और मीडियम फ्लेम पर भूनें। कटे प्याज तब तक भूनें जब तक इनका कलर हल्का सा गुलाबी ना दिखने लगे।
अब डालें लहसुन-मिर्च-अदरक का पेस्ट
जब प्याज हल्का सा गुलाबी दिखने लगे तो उसके बाद ही इसमे लहसुन के पेस्ट को डालकर भूनें। अब प्याज और लहसुन के पेस्ट की महक भुनने पर आएगी।
अब मसालों को डालें
अब जब तेल में प्याज, लहसुन वगैरह भुन चुका है तब मसालों को डालें। मसालों में भी पहले और आखिरी में क्या डालना है ये जानें-
- सबसे पहले हल्दी डालें। हल्दी तेल के साथ मिलकर रिएक्ट करेगी और अपनी सुंगध और कलर छोड़ेगी।
- उसके बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर जैसे मसालों को मिलाएं।
- फिर लाल मिर्च डालें। तेल में लाल मिर्च जाएगी तो कड़वा स्वाद देगी।
- सब मसालों के भुनने के बाद गरम मसाला डालें।
- फिर इसमे सब्जी डालकर भूनें और ढंककर पकाएं।
- जब भी मसाला भुन रहे हो तो गैस की आंच को मीडियम फ्लेम पर रखें। ज्यादा तेज आंच मसाला जला देगी वहीं लो फ्लेम होगा तो ठीक से मसाले नहीं भुनेंगे।
- जब इन बातों का ध्यान रखेंगी तो किसी भी सब्जी का टेस्ट परफेक्ट बनेगा और लोग आपकी कुकिंग स्किल की तारीफ करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.