भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। शुभम जुयाल दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में जादूमणि सिंह को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
जादूमणि सिंह को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष
हालांकि, मुक्केबाजी में प्रीति पवार और जैस्मिन के बाद तीसरे इवेंट में निराशा हाथ लगी। जादूमणि सिंह से बॉक्सिंग में दिन के तीसरे गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी से हार गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। जादूमणि सिंह ने 55 किलो भार वर्ग में पुरुषों के बॉक्सिं फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पहले राउंड में अच्छी टक्कर दी और 3-2 से जीत हासिल की लेकिन दूसरे राउंड में वे बुरी तरह पीछे रहे और 0-5 से हार गए। तीसरे राउंड की शुरुआत में ही जे डिक्सन को विजयी घोषित कर दिया गया और ऑस्ट्रेलिया के खाते में एक और स्वर्ण पदक जुड़ गया। जादुमणि सिंह के बॉक्सिंग में रजत पदक और पैरा एथलेटिक्स में सोमन के स्वर्ण और जुयाल के रजत पदक की मदद से अब भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वह पदक तालिका में 6वें स्थान पर है। भारत के पास फिलहाल, 8 स्वर्ण पदक हो गए हैं। 15 रजत पदक भारतीयों ने जीते हैं और 7 कांस्य पदक भी अपने नाम किए हैं।
पदक-दो जीत के साथ, राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है – 8 स्वर्ण, 15 रजत और 7 कांस्य।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.