पटियाला में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल अचानक गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। “चन्नी जिंदाबाद” के नारों से कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर यह संदेश किसके लिए दिया जा रहा है।
बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यह केवल राजा वड़िंग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस का कार्यक्रम था। उनका कहना था कि नारे लगाने का उद्देश्य पार्टी हाईकमान तक यह संदेश पहुंचाना है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस का कार्यकर्ता आज भी चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मजबूती से खड़ा है।
यहां देखें वीडियो
चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपना चाहते हैं उनके समर्थक
कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए थे। उनका मानना है कि अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दोबारा मजबूत होकर वापसी करनी है, तो वह चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में ही संभव है। हालांकि, यह कार्यकर्ताओं की राय है। पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यहां देखें वीडियो
चन्नी के समर्थक में लगे नारे
वडिंग के भाषण शुरू करते ही चन्नी के समर्थकों ने ‘चरणजीत सिंह चन्नी ज़िंदाबाद’, ‘चन्नी तेरी सोच पे पहरा देंगे ठोक के’ और ‘चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए व्यवधान पड़ा। वडिंग ने बार-बार कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और बैठक जारी रखने देने की अपील की।
यह घटना राज्य कांग्रेस के भीतर जारी गुटबाज़ी के बीच हुई है, जबकि पार्टी नेतृत्व बार-बार यह दावा कर रहा है कि 2027 के पंजाब चुनावों से पहले संगठनात्मक एकता को मज़बूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने शुक्रवार को किसी भी तरह की गुटबाज़ी से इनकार करते हुए दावा किया था कि मीडिया और कुछ लोग आपसी कलह की धारणा बना रहे हैं।
रिपोर्ट- शिव भगत
ये भी पढ़ेंः पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.