CLAT 2027 Notification: क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। 3 अगस्त से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन consortiumofnlus.ac.in पर भरे जाएंगे।
6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी परीक्षा, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
कंसोर्टियम द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, क्लैट 2027 की परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर 31 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। देश भर के लॉ अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस साल क्लैट 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला
यह निर्णय 18 जुलाई 2026 को आयोजित कंसोर्टियम की कार्यकारी समिति और गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठकों में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजी और पीजी दोनों स्तरों के लिए क्लैट 2027 का सिलेबस, परीक्षा सेक्शन और पैटर्न बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि, प्रश्नों की गुणवत्ता और फॉर्मेट को बेहतर बनाने के लिए ‘क्लैट एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट 2026’ की सिफारिशों को संभव सीमा तक लागू किया जाएगा।
CLAT 2027 के लिए उम्मीदवार की योग्यता-
1. CLAT 2027 UG प्रोग्राम (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री) के लिए उम्मीदवार ने (10+2) या उसके समान परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत है। उम्मीदवार के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।
2. CLAT 2027 PG प्रोग्राम (एक वर्षीय एल.एल.एम डिग्री) के लिए उम्मीडवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री या उसके समान कोई डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो। एससी और एसटी कैटेगरी कर लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है। उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
CLAT 2027 के लिए कैसे आवेदन करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको दोबारा से लॉग इन करना होगा।
6. लॉग इन करने के बाद छात्र को एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
7. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।
8. इसके बाद आपको सबमिट करने के बाद पेज को डाउनलोड कर लेना है।
9. भविष्य के लिए आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
कैसा रहेगा CLAT UG 2027 का एग्जाम पैटर्न?
चूंकि पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए अभ्यर्थियों को पुरानी रणनीति के अनुसार ही तैयारी जारी रखनी होगी। 2 घंटे की इस परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र में 5 मुख्य विषय शामिल होंगे: अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.