हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ का इंडियन प्रीमियर शनिवार को मुंबई में आयोजित किया गया. इस खास स्क्रीनिंग में नोलन के साथ फिल्म के लीड एक्टर्स टॉम हॉलैंड और मैट डैमन भी शामिल हुए, लेकिन रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने से ठीक पहले हॉलीवुड की इस तिकड़ी ने बिल्कुल ‘देसी अंदाज’ में एक चाय ब्रेक लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
रेड कार्पेट से पहले ‘चाय और बन मस्का’
यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डैमन की कुछ बेहद दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं. प्रीमियर पर जाने से पहले ये तीनों मुंबई के एक कैफे में चाय की चुस्कियां लेने पहुंचे. तस्वीरें शेयर करते हुए यूनिवर्सल पिक्चर्स ने लिखा, ‘द ओडिसी मुंबई प्रीमियर से पहले एक क्विक टी स्टॉप. एक बड़ी रात इंतजार कर रही है, लेकिन चाय पहले.’
ये भी पढ़ें:- Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
तस्वीरों में ये हॉलीवुड तिकड़ी देसी चाय के साथ मुंबई का मशहूर ‘बन मस्का’ और कुछ मिठाइयों (डेजर्ट्स) का लुत्फ उठाती नजर आ रही है. क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस तिकड़ी को अपने बीच देखकर कैफे में मौजूद बाकी लोग भी उनकी तस्वीरें क्लिक करने से खुद को रोक नहीं पाए.
Quick tea stop before The Odyssey Mumbai Premiere
A Big night awaits, but chai comes first!#OdysseyMumbaiPremiere pic.twitter.com/bzNSjIcQG6
— Universal Pictures India (@UniversalIND) July 11, 2026
क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह, जिसमें तीनों चीयर्स करते हुए चाय पीते नजर आ रहे हैं.
17 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
‘द ओडिसी’ को मुंबई प्रीमियर के बाद बेहद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में मैट डैमन, ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, समांथा मॉर्टन, ज़ेंडया और चार्लीज़ थेरॉन जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.
//platform.twitter.com/widgets.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.