- कॉपी लिंक
जेमिनी, गूगल सर्च और लेंस जैसे एआई फीचर्स के साथ साझा किए गए फोटो, ऑडियो और अन्य फाइलों का इस्तेमाल एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है।- प्रतीकात्मक फोटो
गूगल ने अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस और एआई डेटा नीति में बदलाव किया है। अब जेमिनी, गूगल सर्च और लेंस जैसे एआई फीचर्स के साथ साझा किए गए फोटो, ऑडियो और अन्य फाइलों का इस्तेमाल एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका डेटा एआई ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो, तो कुछ सेटिंग्स बदलकर इसे सीमित कर सकते हैं।
गूगल के नए नियमों के तहत यदि आप जेमिनी से बातचीत करते हैं, गूगल लेंस में फोटो अपलोड करते हैं या एआई फीचर्स के साथ ऑडियो और फाइल साझा करते हैं, तो यह डेटा एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ मामलों में गुणवत्ता जांच के लिए प्रशिक्षित मानव समीक्षक भी इस डेटा को देख सकते हैं। हालांकि अभी जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज का सामान्य डेटा इस एआई ट्रेनिंग कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।

तुषार मेहता को-फाउंडर athenil व टेक एक्सपर्ट।
निजी जानकारी देने से बचें
आज गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन ही नहीं है। कई लोग इससे मेडिकल सलाह पूछते हैं। कानूनी दस्तावेज समझते हैं। ऑफिस फाइलों का विश्लेषण भी कराते हैं। निजी फोटो एडिट कराते हैं। आवाज से जेमिनी से बातचीत करते हैं। ऐसे में कई बार यूजर अनजाने में निजी जानकारी भी एआई के साथ साझा कर देते हैं। यही वजह है कि प्राइवेसी विशेषज्ञ संवेदनशील दस्तावेज एआई टूल्स पर अपलोड करने से बचने की सलाह देते हैं।
कैसे रोकें एआई ट्रेनिंग के लिए डेटा का इस्तेमाल?
1. सर्च सेटिंग्स – Google अकाउंट में Search Services Settings पर जाएं।
2. सेव मीडिया बंद करें – Save Media विकल्प का टिक हटाएं। इससे एआई के लिए हिस्ट्री सेव नहीं होगी।
3. ऑटो डिलीट चालू करें – सर्च हिस्ट्री को 3, 6, 18 या 36 महीने बाद अपने-आप डिलीट होने के लिए सेट करें।
4. सर्च पर्सनलाइजेशन बंद करें – यदि आप नहीं चाहते कि गूगल आपकी पुरानी गतिविधि के आधार पर परिणाम दिखाए, तो सर्च पर्सनलाइजेशन बंद कर दें।
5. माय एक्टिविटी – My Activity में जाकर देखें कि किस-किस प्लेटफॉर्म से डेटा सेव हो रहा है। इसे रिव्यू करें।
अगर सेटिंग्स बंद कर देंगे तो क्या बदलेगा?
– गूगल सर्च, मैप्स, लेंस और जेमिनी पहले की तरह काम करेंगे, लेकिन वे कम व्यक्तिगत हो सकते हैं। उदाहरण के लिए:
-आपके पसंदीदा रेस्तरां की सिफारिशें कम सटीक होंगी।
– पुरानी सर्च जल्दी नहीं मिलेंगी।
– गूगल मैप्स आपकी पसंद के हिसाब से स्थान कम सुझाएगा।
– एआई को आपकी पिछली गतिविधि का कम संदर्भ भी मिलेगा।
किन चीजों को एआई पर अपलोड करने से बचें?
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि AI चैटबॉट्स पर यह जानकारी साझा न करें…
– आधार-पैन-पासपोर्ट कॉपी
– बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय दस्तावेज
– पासवर्ड
– मेडिकल रिपोर्ट
– कानूनी अनुबंध
– ऑफिस की गोपनीय फाइलें
– ओटीपी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
